एक्सप्लोरर

एक्टिंग के लिए छोड़ी वकालत, बने भोजपुरी के पहले सुपरस्टार, राजेश खन्ना संग दी थी 12 हिट, लेकिन दर्दनाक हुई मौत

Sujit Kumar: सुजीत कुमार भोजपुरी के सुपरस्टार थे. उन्होंने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया और खूब फेमस हुए. हालांकि उनकी मौत दर्दनाक हुई थी.

Sujit Kumar: बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपनी एक्टर बनने के ख्वाब को पूरा करने के लिए पढ़ाई ही बीच में छोड़ दी थी. एक और ऐसा एक्टर था जिसने फिल्मों में काम करने के लिए वकालत छोड़ दी थी. इस हीरो ने ज्यादातर बॉलीवुड में साइड किरदार निभाए लेकिन बाद में वह भोजपुरी सिनेमा में सुपरस्टार बन गए. उन्होंने राजेश खन्ना संग कई हिट फ़िल्में दीं और धर्मेंद्र, जीतेंद्र और अन्य बॉलीवुड सितारों के साथ भी काम किया.

जी हां ये कोई और नहीं बल्कि सुजीत कुमार हैं. सुजीत ने तमाम फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था लेकिन इनका काफी दर्दनाक अंत हुआ था.

एक्टिंग के लिए छोड़ी वकालत
बता दें कि सुजीत कुमार लॉ की पढ़ाई कर रहे थे उस दौरान उन्होंने अपने कॉलेज के एक ड्रामा में पार्टिसिपेट किया था. इस पैनल के जज में मशहूर निर्माता-निर्देशक फणी मजूमदार भी शामिल थे, जिन्हें उनका अभिनय बेहद पसंद आया और उन्होंने उन्हें अभिनेता बनने की सलाह दी और इसके साथ ही उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग करने का फैसला कर लिया.


एक्टिंग के लिए छोड़ी वकालत, बने भोजपुरी के पहले सुपरस्टार, राजेश खन्ना संग दी थी 12 हिट, लेकिन दर्दनाक हुई मौत

राजेश खन्ना संग हिट रही थी जोड़ी
उन्होंने देव आनंद की फिल्म टैक्सी ड्राइवर से बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिर कई फिल्मों में काम किया. एक्टर बॉलीवुड फिल्मों में या तो सपोर्टिंग रोल्स में या विलेन के रूप में दिखाई दिए. उन्होंने धर्मेंद्र, जीतेंद्र, राज कपूर, राजेंद्र कुमार, शशि कपूर और हर सुपरस्टार के साथ काम किया., राजेश खन्ना के साथ अभिनेता की ऑनस्क्रीन जोड़ी सुपरहिट रही थी और उन्होंने सुपरस्टार के साथ 12 हिट फिल्में दीं, जिनमें आराधना, इत्तेफाक, हाथी मेरे साथी, आन मिलो सजना और भी कई शामिल हैं.


एक्टिंग के लिए छोड़ी वकालत, बने भोजपुरी के पहले सुपरस्टार, राजेश खन्ना संग दी थी 12 हिट, लेकिन दर्दनाक हुई मौत

भोजपुरी के पहले सुपरस्टार थे सुजीत कुमार
हालांकि, एक्टर भोजपुरी सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे और उन्होंने बिदेसिया, गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो, दंगल, भैया दूज और पान खाए सइयां हमार जैसी 20 से ज्यादा फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थी. अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में, एक्टर ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और बाद में निर्माता बनने के लिए एक्टिंग को छोड़ दिया. उन्होंने अनुभव, आसमान से ऊंचा, खेल, दरार, चैंपियन, एतबार और गंगा कहे पुकार के जैसी फिल्मों का निर्माण किया था.


एक्टिंग के लिए छोड़ी वकालत, बने भोजपुरी के पहले सुपरस्टार, राजेश खन्ना संग दी थी 12 हिट, लेकिन दर्दनाक हुई मौत

सुजीत कुमार की दर्दनाक हुई थी मौत
सुजीत कुमार 2007 से कैंसर से पीड़ित थे और 2010 में वे इस बीमारी से जंग लड़ते हुए मौत की नींद सो गए थे. उनकी पत्नी, किरण सिंह की मृत्यु उनकी निधन से ठीक दो साल पहले, 2005 में हुई थी. सुजीत कुमार दो बच्चे थे, एक बेटा जतिन कुमार और एक बेटी मेंहदी सिंह. सुजीत कुमार आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन वे अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं.

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की इस सुपरहिट फिल्म में एक साथ नजर आई थीं 14 हीरोइनें, Box Office पर भी हुई थी धांसू कमाई, जानें फिल्म का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
'बड़ा अपराध किया है तो सजा भी मिले', टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले शूटर रेहान के पिता का बयान
'बड़ा अपराध किया है तो सजा भी मिले', टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले शूटर रेहान के पिता का बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
वरुण धवन ने घर पर किया कन्या पूजन, छोटी बच्चियों से घिरे दिखें एक्टर, शेयर की तस्वीर
वरुण धवन ने घर पर किया कन्या पूजन, छोटी बच्चियों से घिरे दिखें एक्टर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget