एक्सप्लोरर

शादी के बाद पहली फिल्म 'सुई धागा' में सिंपल दिखेंगी अनुष्का, फर्स्ट लुक आया सामने, देखें

आज ही सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म में अनुष्का और वरूण धवन दोनों का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है.

नई दिल्ली: शादी के बाद अनुष्का शर्मा काम में व्यस्त हो गई हैं और अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' में उनका फर्स्ट लुक आज रिवील हो गया है. इसमें ये अभिनेत्री बहुत ही साधारण अवतार में दिखेंगी. फिल्म के नाम की तरह ही इसमें अनुष्का शर्मा सिलाई कढ़ाई करती नज़र आएंगी. आज ही सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म में अनुष्का और वरूण धवन दोनों का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है. इस तस्वीर में अनुष्का सूट-सलवार पहने हुई हैं, उनकी मांग में सिंदूर है और माथे पर लाल बिंदी है. मुस्कुराती हुई अनुष्का एक साधारण औरत की तरह बैठी हुई हैं. उनके साथ वरूण धवन भी हैं. अनुष्का इन दिनों इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसमें अनुष्का के कैरेक्टर का नाम ममता है और वरूण धवन के कैरेक्टर का नाम मौजी. anushka2 इन तस्वीरों में अनुष्का  पैरों में मोजे भी पहने हुई दिखाई दे रही हैं. ये दोनों सितारे पहली बार साथ नज़र आने वाले हैं. ये फिल्म सरकार के मेड इन इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा देगी.   वरूण और अनुष्का इस फिल्म की तैयारियों में जी-जान से लगे हैं. कुछ समय पहले 'सुई धागा' के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अनुष्का और वरूण की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं जिनमें ये दोनों सिलाई करते हुए नज़र आ रहे हैं. बता दें कि 'दम लगा के हईशा' का निर्देशन करने वाले शरत कटारिया इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. वहीं, मनीष शर्मा इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. इस फिल्म की जब घोषणा हुई थी तब वरूण धवन ने बताया, ''गांधीजी से लेकर मोदीजी तक हमारे देश के नेता मेड इन इंडिया के मंत्र का समर्थन करते हैं. 'सुई धागा' के साथ हम करोड़ो लोगों तक यह संदेश पहुंचाएंगे.'' उन्होंने कहा, ''मुझे इस फिल्म की पटकथा पसंद आई और मैं वाईआरएफ के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हूं. अनुष्का और मैं पहली बार इस फिल्म में साथ काम करेंगे इसलिए इस फिल्म में कुछ मजेदार होने वाला है.'' अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि इसमें मानवीय पहलू है.   ये फिल्म इसी साल 2018 में गांधी जयंती पर रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget