एक्सप्लोरर

पहले अपने पैरेंट्स से लड़ीं, फिर पति से...सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने पूर्व पति शेखर कपूर पर लगाया ये बड़ा आरोप

Suchitra Krishnamoorthi: जाने माने डायरेक्‍टर शेखर कपूर और सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 1997 में शादी की थी और 2006 में उनका तलाक हो गया. सुचित्रा ने उन पर बहुत बड़ा आरोप लगाया है.

Suchitra Krishnamoorthi Quit Acting Because Of Shekhar Kapur: जब सुचित्रा कृष्णमूर्ति (Suchitra Krishnamoorthi) कुंदन शाह की फिल्‍म ‘कभी हां कभी न’ में नजर आईं तो लाखों दिल उनकी मासूमियत पर मर मिटे. शाहरुख खान स्‍टारर इस फिल्‍म की रिलीज के सालों बाद भी सुचित्रा के फैंस उन्‍हें एना के रूप में याद करते हैं. हाल ही में उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू में खुलासा किया कि उन शुरुआती दिनों में ही उन्‍हें अपने पति शेखर कपूर (Shekhar Kapur) जो कि अब एक्‍स-हस्‍बेंड हैं, के कारण एक्टिंग छोड़नी पड़ी थी. सुचित्रा के मुताबिक, शेखर ने उनके करियर को सपोर्ट नहीं किया. 

1997 में शादी, 2006 में तलाक

जानेमाने डायरेक्‍टर शेखर कपूर और सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 1997 में शादी की थी और 2006 में उनका तलाक हो गया. दोनों की एक बेटी कावेरी कपूर (Kaveri Kapur) हैं, जो कि पेशे से सिंगर हैं और जल्‍द ही बॉलीवुड में डेब्‍यू करने की तैयारी कर रही हैं. कावेरी अपनी मां के साथ रहती हैं. 

शेखर कपूर के कारण छोड़नी पड़ी एक्टिंग

पिंकविला से बातचीत में सुचित्रा ने बताया कि वह सालों तक अपने पैरेंट्स से लड़ीं और यहां तक कि घर भी छोड़ दिया ताकि वह एक एक्‍ट्रेस बन सकें. मगर कुछ साल बाद शेखर कपूर भी उनके सपनों के बीच आने लगे. उन्‍होंने कहा, ‘पहले मैं अपने परिवार से लड़ रही थी, जो नहीं चाहते थे कि मैं कुछ करूं. उसके बाद मैं अपने पति से लड़ रही थी, वो भी नहीं चाहते थे कि मैं एक्टिंग करूं.’ सुचित्रा के इस खुलासे पर सभी हैरान थे. उन्‍होंने कहा कि इसी वजह से उन्‍होंने पूरी तरह से एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया. 

पहले अपने पैरेंट्स से लड़ीं, फिर पति से...सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने पूर्व पति शेखर कपूर पर लगाया ये बड़ा आरोप

पैट्रियॉकल थिंकिंग को बताया जिम्‍मेदार

सुचित्रा जब अपने अतीत में देखती हैं तो उन्‍हें लगता है कि कोई कैसे उन्‍हें अपना करियर और सपने को त्‍यागने को कह सकता है. मगर उन्‍होंने बात मान ली. इसके पीछे उन्‍होंने पैट्रियॉकल थिंकिंग को भी जिम्‍मेदार ठहराया. सुचित्रा ने अपनी डेब्‍यू फिल्‍म के बाद ही एक्टिंग छोड़ दी थी. मगर उन्‍होंने म्‍यूजिक को लेकर अपना काम जारी रखा. हाल ही में वह अमेजन प्राइम वीडियो शो ‘गिल्‍टी माइंड्स’ में नजर आई थीं.

यह भी पढ़ें: Sonu Sood ने फिर जीता दिल, थाईलैंड में फंसे शख्स को बुलाया वापस, कहा- हिंदुस्‍तानी भाई हो मेरे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget