एक्सप्लोरर

35 साल पहले रिलीज हुई वो सुपरहिट फिल्म जिसकी स्क्रिप्ट लिखी गई थी सिर्फ 15 दिनों में, किस्सा इंप्रोवाइजेशन का

बॉलीवुड की ये फिल्म ठीक 35 साल पहले रिलीज हुई थी. धीरे-धीरे फिल्म को कल्ट क्लासिक का तमगा भी मिल गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी बड़ी फिल्म कैसे शुरू हुई थी?

Ram Lakhan Movie: ठीक 35 साल पहले साल 1989 में उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'राम लखन' (Ram Lakhan)  रिलीज हुई थी. फिल्म के गाने, स्टोरीलाइन और स्टारकास्ट सब कुछ इतना जबर्दस्त था कि राजकपूर के बाद बॉलीवुड के दूसरे शोमैन सुभाष घई (Subhash Ghai) की इस फिल्म को कल्ट फिल्मों में शुमार होने में टाइम नहीं लगा. इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें सुभाष घई ने बताई हैं.

सुभाष घई ने बताया था कि फिल्म कैसे बनी और फिल्म में ज्यादातर चीजें पहले से डिसाइडेड नहीं थीं. बल्कि उन्हें सेट पर ही इंप्रोवाइज किया गया था. सुभाष ने फिल्म की स्क्रिप्ट से जुड़ी जो खास बात बताई उसके बाद कोई भी सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि आखिर इतनी बड़ी फिल्म इतने कम समय में बन कैसे गई?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SG (@subhashghai1)

सिर्फ 15 दिनों में लिख दी थी स्क्रिप्ट
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, सुभाष घई ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट सिर्फ 15 दिनों में लिखी गई थी. उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी फिल्म उस समय तुरंत फिल्म से तुरंत जुड़ सकने वाले एक्टर्स के साथ शुरू करनी थी, न कि किसी बड़े सितारे के साथ. उन्होंने ये भी बताया कि सेट पर ही म्यूजिक और स्क्रिप्ट में इंप्रोवाइज किया गया था. सुभाष घई ने उस समय को याद करते हुए बताया कि उस समय की बड़ी हिट इस फिल्म को बड़ी मेहनत और लगन से बनाया गया था. उन्होंने कहा कि हम अभी भी इस रोलरकोस्टर को देखकर मुस्कुराते हैं.

'माय नेम इज लखन' गाने के स्टेप को कैसे किया था इंप्रोवाइज?
सुभाष घई ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि फिल्म सरोज खान कोरियोग्राफर थीं. फिल्म में माय नेम इज लखन गाने में 'वन टू का फोर-फोर टू का वन' में जो खास स्टेप करते अनिल कपूर दिखते हैं, वो पहले से डिसाइडेड नहीं था. बस मैंने सरोज खान से बात की और उन्होंने गाने के शूट होने के दौरान ही वो फेमस स्टेप करने के लिए कहा.

फिल्म ने किया था जमकर कलेक्शन
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के अलावा, माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया, राखी गुलजार, अमरीश पुरी, सतीश कौशिक, गुलशन ग्रोवर और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स से सजी इस फिल्म ने बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 9 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. जो 35 साल पहले के हिसाब से एक बड़ी रकम है.

सुभाष घई ने अनिल कपूर को दी हैं कई बड़ी फिल्में
वो सुभाष घई ही थे, जिन्होंने अनिल कपूर को उनकी पहली बड़ी हिट 'मेरी जंग' में कास्ट किया था. इसके बाद उन्होंने अनिल कपूर को कर्मा और 'राम लखन' जैसी बड़ी फिल्मों में मौका दिया. इसके बाद अनिल कपूर की पहचान एक इस्टैब्लिश्ड एक्टर के तौर पर होने लगी.

और पढ़ें: 'Rahat Fateh Ali Khan के रवैये से लग रहा है कि वो नशे में थे'- पाकिस्तानी सिंगर का पुराना वीडियो शेयर कर यूजर्स ने साधा निशाना

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget