एक्सप्लोरर

Srikanth Box Office Collection Day 9: थिएटर्स में नहीं रिलीज हुई कोई नई फिल्म तो 'श्रीकांत' की लगी लॉटरी! बायोपिक ने जमकर छापे नोट

Srikanth Box Office Collection Day 9: 'श्रीकांत' ने दूसरे शनिवार को 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस हफ्ते कोई भी नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई और 'श्रीकांत' को इसका अच्छा फायदा मिला है.

Srikanth Box Office Collection Day 9: राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बढ़ा लिया है. जहां पिछले दिनों फिल्म की कमाई घटने लगी थी तो वहीं दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर इसने रफ्तार पकड़ ली है. 10 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'श्रीकांत' ने दूसरे शनिवार के कलेक्शन के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

'श्रीकांत' ने अपनी रिलीज के पहले वीकेंड पर काफी अच्छा बिजनेस किया था. लेकिन वर्किंग डेज पर फिल्म की कमाई काफी स्लो रही. 'श्रीकांत' इस दौरान महज 1-2 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पा रही थी. सैकनिल्क की मानें तो शुक्रवार को भी राजकुमार राव की फिल्म ने सिर्फ 1.5 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया था. लेकिन सेकेंड सैटर्डे 'श्रीकांत' की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है और फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

20 करोड़ क्लब में एंट्री
दरअसल इस हफ्ते कोई भी नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई और 'श्रीकांत' को इसका अच्छा फायदा मिला है. अपने दूसरे शनिवार के कलेक्शन के साथ ही राजकुमार राव स्टारर इस बायोपिक ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. 10 मई को रिलीज हुई 'श्रीकांत' ने 9 दिनों में कुल 22.10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसी के साथ फिल्म अब लगभग अपने बजट की आधा खर्च निकालने के करीब है. बता दें कि 'श्रीकांत' का बजट 40-50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है.

श्रीकांत बुल्ला की बायोपिक है फिल्म 
'श्रीकांत' की कहानी की बात करें तो ये विजुअली इंपेयरड बिजनेसमैन श्रीकांत बुल्ला की कहानी है. फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में हैं. अलाया फर्नीचरवाला, ज्योतिका और शरद केल्कर भी फिल्म का हिस्सा हैं.

'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखेंगे राजकुमार
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव अब जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म 31 मई, 2024 को थिएटर्स में दस्तक देगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और एक्टर इन दिनों इसके प्रमोशन में जुटे हैं. इसके अलावा एक्टर के पास 'स्त्री' 2 भी है.

ये भी पढ़ें: Chandu Champion Trailer Review: चंदू के चैंपियन बनने की कहानी, ट्रेलर कई मामलों में है खास, Kartik Aaryan के लिए गेम चेंजर हो सकती है फिल्म

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत
'सड़क के डिवाइडर पर बैठ जाता था...' नौकरी छोड़ एक्टर बने राहुल बॉस, सेट पर बैठने के लिए नहीं मिलती थी कुर्सी
एक्टर बनने के लिए राहुल बोस ने छोड़ी थी नौकरी, सेट पर बैठने के लिए नहीं मिलती थी कुर्सी
'असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील
'असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील
Sunday BO: संडे को 'जन नायकन' की रही धूम, जानें- 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' का हाल
'जन नायकन' से 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-कलेक्शन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Embed widget