एक्सप्लोरर

BOX OFFICE: श्रीदेवी की 'मॉम' ने फर्स्ट वीकेंड पर की 14 करोड़ रुपए की शानदार कमाई

नई दिल्ली: लंबे अर्से बाद सिल्वर स्क्रिन पर वापसी करने वाली इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. श्रीदेवी की इस फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड यानी पहले तीन दिनों में 14.40 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

रविवार को 6.42 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन

तरण आदर्श के मुताबिक श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ ने शुक्रवार को जहां 2.90 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की. तो वहीं शनिवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की पटरी पर रफ्तार पकड़ते हुए 5.08 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार को भी फिल्म ने अपना जलवा बरकरार रखते हुए 6.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इस तरह फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर कुल 14.40 करोड़ रुपये की कमाई की.

 

आपको बता दें कि ‘मॉम’ में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी लीड रोल में हैं जो फिल्म में मां का क़िरदार निभा रही हैं. फिल्म में श्रीदेवी अपनी बेटी के साथ हुई एक घटना के बाद हालातों से लड़ती है. इस फिल्म में श्रीदेवी ‘देवकी’ नामक किरदार में हैं, जो दो बेटियों की मां हैं और उनके पास एक परफेक्ट फैमिली है.

श्रीदेवी के करियर की 300वीं फिल्म

खास बात यह है कि ‘मॉम’ का प्रोडक्शन श्रीदेवी के फिल्मकार-पति बोनी कपूर ने किया है. यह फिल्म श्रीदेवी के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने के अवसर पर आज 7 जुलाई को रिलीज हुई है. दरअसल 7 जुलाई, 1967 को महज 4 साल की उम्र में पहली बार तमिल फिल्म थुनीवं के सेट पर पहुंची श्रीदेवी की ‘मॉम’ उनके करियर की 300वीं फिल्म भी है.

एबीपी न्यूज़ की फिल्म समीक्षा के मुताबिक इस फिल्म की कहानी बहुत ही साधारण है लेकिन इसे श्रीदेवी की बेहतरीन एक्टिंग ने असाधारण बना दिया है. इसी साल अप्रैल में रवीना टंडन की फिल्म ‘मातृ’ रिलीज हुई थी जिसका प्लॉट और कहानी सब कुछ ‘मॉम’ जैसा ही था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 7.30 बजे तक 304 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 7.30 बजे तक 304 पार हुआ कलेक्शन
'मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?' बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
'मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?' बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget