एक्सप्लोरर

Memories: श्रीदेवी को पहली बार देख जितेंद्र को लगा था जैसे सदियों पुराना है उनसे नाता

श्रीदेवी के साथ कई सुपरहिट फिल्में देने वाले जितेंद्र आज भारी मन और नम आंखों से उन्हें याद करते हैं.

नई दिल्ली: श्रीदेवी के साथ कई सुपरहिट फिल्में देने वाले जितेंद्र आज भारी मन से उन्हें याद करते हैं. उनकी मौत की खबर ने सिर्फ आम लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे बॉलीवुड को एक गहरा सदमा दिया है. उनकी इस असामयिक मौत ने पूरे बॉलीवुड को एक गहरा सदमा दिया है. नम आखों और भारी मन से उन्हें याद करते हुए जितेंद्र ने उनसे जुड़ी कई पुरानी यादें एबीपी न्यूज के साथ शेयर की. Memories : जब श्रीदेवी ने सरोज खान को खाने की जगह दी थी मिट्टी और पत्थर... श्रीदेवी को याद करते हुए जितेंद्र बताते हैं 'श्रीदेवी ऑन कैमरा जितनी ज्यादा चुलबुली और शरारती नजर आती थी ऑफ कैमरा वो उतनी ही शांत थी. जब हमने फिल्म 'हिम्मतवाला' की थी उस वक्त हम दोनों को एक हिट फिल्म की जरूरत थी. उस वक्त हम दोनों ही अपने करियर के उस पड़ाव पर थे जब हमें एक अच्छी फिल्म की तलाश थी. जब 'हिम्मतवाला' रिलीज हुई तो दर्शकों ने हमारी जोड़ी को बहुत प्यार दिया और एक के बाद एक हमने कई फिल्मों में साथ काम किया.' मोहित मारवाह की शादी के बाद भी दुबई में क्यों रुकी थी श्रीदेवी, सामने आई ये वजह जितेंद्र बताते हैं 'श्रीदेवी में एक बात सबसे खास थी जैसे ही कैमरा ऑन होता था वो एकदम अलग ही एनर्जी के साथ नजर आती थी और फिर हमें एक सीन को अच्छा करने के लिए कितने भी टेक देन पड़ें या रिहर्सल करनी पड़े वो हर बार उतनी ही एनर्जी के साथ करती थी.' श्रीदेवी की सबसे पुरानी याद के बारे में बात करते हुए जितेंद्र कहते हैं, 'मुझे ये तो नहीं याद आ रहा कि मेरी उनसे पहली मुलाकात कब हुई थी लेकिन मुझे याद है जब हमने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं उन्हें बहुत पहले से जानता हूं. मेरा उनसे कोई पुराना नाता है. मैंने फिल्म 'हिम्मतवाला' में काम करने से पहले श्रीदेवी की बहुत सारी साउथ इंडियन फिल्में देखी थी.'  श्रीदेवी की मौत के बाद इस हाल में हैं पति बोनी कपूर, सामने आया को-स्टार का ये बयान दुबई में हुई थी श्रीदेवी की मौत आपको बता दें भांजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने श्रीदेवी पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई गई थी. शादी खत्म होने के बाद पूरा परिवार दुबई से मुंबई लौट आया था लेकिन श्रीदेवी दुबई में ही रुक गईं थी. बताया जा रहा है कि शादी खत्म होने का बाद भी श्रीदेवी दुबई में थी क्योंकि वो वहां एक पेंटिंग की प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाली थी जहां उनकी बनाई गई पेंटिंग्स की भी निलामी होने वाली थी. लेकिन इससे पहले ही 24 फरवरी की रात उनका बाथटब में गिरकर डूबने के कारण निधन हो गया. उस वक्त बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ रूम में ही मौजूद थे. बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वापस दुबई पहुंचे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमले से पहले नहीं मिली थी कोई धमकी’, टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया बयान
Breaking: टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया बयान, कहा- ‘हमले से पहले…’
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget