एक्सप्लोरर

Soorma Day 1 Box Office: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' ने पहले दिन की है अच्छी कमाई, जानें कलेक्शन

महज 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है.

नई दिल्ली: दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' शुक्रवार को रिलीज हो गई हैं. पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतजार था. ऐसे में रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की है. बता दें कि इस फिल्म को महज 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. जिसे देखते हुए ये काफी अच्छी ओपेनिंग है.

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म मेकर्स का मानना है कि ये फिल्म वीकएंड पर और भी अच्छी कमाई करेगी. बता दें कि नॉर्थ इंडिया में दिलजीत की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं यहां फिल्म का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है. इस फिल्म में दिलजीत के साथ तापसी पन्नू ने लीड रोल निभाया है. वहीं फिल्म को शाद अली ने डायरेक्ट किया है. शाद अली 'साथिया', 'बंटी और बब्ली' और 'झूम बराबर झूम' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं.

Soorma Movie Review: आपको रुला देगी संदीप सिंह के संघर्ष की कहानी, दोसांझ ने एक्टिंग से 'दिल जीत' लिया

'सूरमा' के साथ ही इस शुक्रवार को हॉलीवुड फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प' भी रिलीज हुई है. इससे 'सूरमा' की कमाई पर भी काफी असर पड़ा है. बता दें कि ये फिल्म इस साल की सबसे कम ओपेनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. इस लिस्ट में ये फिल्म दो ही फिल्म से पीछे है. ये फिल्में हैं रानी मुखर्जी की 'हिचकी' और इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल'. हालांकि फिल्म देखने वाले दर्शको से मिले रिएक्शन की बात करें तो उन्होंने इस फिल्म को काफी अच्छा रिएक्शन दिया है.

एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को तीन स्टार देते हुए फिल्म के बारे में लिखा है, एक हादसा जिसने वर्ल्डकप खेलने जा रहे एक चमकते खिलाड़ी को इतना लाचार बना दिया कि उसकी दुनिया हॉस्पिटल के बेड तक सिमट कर रह गई. चलना, टहलना तो दूर करवट बदलने में भी दूसरों के सहारे की दरकार थी. ये फिल्म आपको बहुत हिम्मत देगी और साथ ही ये भी साबित करेगी कि “अगर किसी चीज को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की साजिश में लग जाती हैं...” ऐसी चाहत संदीप सिंह ने हॉकी और देश के लिए रखी. यहां पढ़े फिल्म का पूरा रिव्यू.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वेलकम' एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग
'वेलकम' एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग
The Vvaan Box Office Live: 'द वन' ने एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई, 7 करोड़ के पार कलेक्शन
Live: 'द वन' ने एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई, 7 करोड़ के पार कलेक्शन
'वो आस-पास की चीजों में उलझ गए हैं...' कोमल रानी और गोविंदा के डेटिंग रूमर्स पर बोले अनुपम खेर
'वो आस-पास की चीजों में उलझ गए हैं...' कोमल रानी और गोविंदा के डेटिंग रूमर्स पर बोले अनुपम
'रामायण' से 'लव एंड वॉर' तक, ये हैं बॉलीवुड की 7 मोस्ट अवेटेड मूवीज, बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश
'रामायण' से 'लव एंड वॉर' तक, ये हैं बॉलीवुड की 7 मोस्ट अवेटेड मूवीज, बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश

वीडियोज

Jagadhatri:🫨Rudra के जिंदा होने का सबूत जुटाएगी Jagadhatri! घर में पसरा मातम और खराब हुआ माहौल! #sbs
Bollywood News: ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का पहला लुक आउट, किससे हुई तुलना? (24.09.26)
नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
पासवान, यादव, चौधरी, बिहार में 'मनचलों' की जाति पर बवाल!
पासवान, यादव, चौधरी, बिहार में 'मनचलों' की जाति पर बवाल!
सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति का सच, BJP पर क्यों नहीं असर- राहुल के सवाल
सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति का सच, BJP पर क्यों नहीं असर- राहुल के सवाल
हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'
हेली मैथ्यूज ने 182 रनों की आतिशी पारी खेल रचा इतिहास, बन गया 'महारिकॉर्ड'
साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी
साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
EC विवाद में बढ़ीं ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
EC विवाद में बढ़ीं ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें, महाभियोग लाने की तैयारी में विपक्ष
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
Embed widget