एक्सप्लोरर

प्रवासी मजदूरों के दर्द और अपने संघर्षों पर किताब लिखेंगे सून सूद, अक्टूबर में होगी प्रकाशित

प्रवासी मजदूरों और कामगारों के लिए मसीहा बने सोनू सूद अपने अनुभवों को बहुत ही जल्द एक किताब का रूप देने वाले हैं. सोनू सूद ने कहा कि वह किताब में अपने बचपन और संघर्षों के दिनों के साथ-साथ लॉकडाउन के अनुभव को लिखेंगे. किताब अक्टूबर में प्रकाशित होगी.

मुम्बई: कोरोना वायरस महामारी के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से देश में फंसे प्रवासी मजदूरों और कामगारों की सोनू सूद अब भी मदद कर रहे हैं. प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद करने वाले सोनू सूद अब जल्द ही अपने अब तक के तमाम अनुभवों पर एक किताब लिखने जा रहे हैं. सोनू सूद ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए खुद इस बात की जानकारी दी.

उल्लेखनीय है कि पेंग्युइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित की जाने वाली इस किताब में सोनू सूद अपने बचपन से लेकर अब तक के सफर पर विस्तार से लिखेंगे और प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के अपने अनुभवों पर विशेष तौर पर प्रकाश डालेंगे.

इस किताब के बारे में बात करते हुए सोनू सूद ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "इस किताब में मेरे पंजाब से मुम्बई आने तक‌ के सफर, यहां पर आने के बाद मुझे किन-किन तकलीफों से गुजरना पड़ा, किन-किन लोगों से मेरी मुलाकातें हुईं, एक एक्टर बनने के लिए मैंने किस तरह का संघर्ष किया और जिंदगी को जिया, दक्षिण भारतीय फिल्मों में प्रवेश आदि जैसे तमाम पहलुओं पर रौशनी डाली जाएगी."

लॉकडाउन के दौरान आया बदलाव

बसों, ट्रेनों और बाद में फ्लाइट्स के जरिए देश के हजारों मजदूरों को उनके घरों में सुरक्षित पहुंचाने की कोशिशों के बाद दुनियाभर से वाहवाही पानेवाले सोनू सूद की इस किताब में लॉकडाउन के दौरान परेशानियां झेलनेवाले मजदूरों की दास्तां भी विस्तार से लिखी जाएगी. सोनू सूद कहते हैं, "कोविड-19 आने के बाद मेरी ज़िंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आया. जब लोग लोग डर के मारे घर पर बैठे हुए थे, तो ऐसे समय में मैंने निश्चय किया कि मैं घर से निकलकर लोगों की मदद करूंगा. ऐसे में मैंने किस तरह से लोगों को उनके घरों तक भेजने की कोशिश की, किस तरह से उन्हें अपने घरों तक पहुंचाने के लिए मुझे तमाम परेशानियां झेलनी पड़ीं जैसी तमाम बातें इस किताब का अहम हिस्सा होंगी."

अक्टूबर में प्रकाशित होगी किताब

फिलहाल इस किताब का नाम और इसके प्रकाशन की तारीख नहीं बताई गयी है, लेकिन इस किताब के लेखन को लेकर बेहद उत्साहित सोनू कहते हैं, "इस किताब में देशभर में फंसे लोगों की मुश्किलों भरी दास्तां का भी जिक्र किया जाएगा. लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में पहुंचने को लेकर बेताब थे. किसी के पिता का एक्सीडेंट हो गया था, किसी की मां बीमार थी, कई महिलाएं प्रेग्नेंट थीं... ऐसे तमाम लोगों की कहानियां को भी मैं रेखांकित करनेवाला हूं. इतना ही नहीं, ऐसे क ई प्रवासी मजदूर हैं, जिनके पहुंचने के बाद भी आज भी उनसे जुड़ा हुआ हूं. ऐसे सभी जज्बाती रिश्तों को भी इस किताब में जगह दी जाएगी."

सोनू सूद द्वारा लिखी जानेवाली यह किताब इसी साल अक्टूबर महीने तक प्रकाशित होने की संभावना है.

फिर बढ़ाया मदद का हाथ, पुणे में फंसे बंगाल के तीन लोगों को सोनू सूद ने कहा- घर जाने के लिए सामान पैक करो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जेन जी अलग है...', सीजेपी प्रोटेस्ट पर राघव जुयाल ने दिया बड़ा बयान, छात्रों को किया सपोर्ट
'ये जेन जी अलग है...', सीजेपी प्रोटेस्ट पर राघव जुयाल ने दिया बड़ा बयान, छात्रों को किया सपोर्ट
ब्रैड पिट के बच्चों ने क्यों हटाया अपने नाम से 'पिट' सरनेम? विवियन के फैसले के बाद सामने आई असली वजह
ब्रैड पिट के बच्चों ने क्यों हटाया अपने नाम से 'पिट' सरनेम? विवियन के फैसले के बाद सामने आई असली वजह
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! साढ़े 6 बजे तक कलेक्शन 22 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! साढ़े 6 बजे तक कलेक्शन 22 करोड़ के पार
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget