एक्सप्लोरर

सोनू सूद करेंगे 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' फेम सुरेंद्र राजन की मदद, किया 18 जून से पहले घर पहुंचाने का वादा

फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में अस्पताल में सफाईकर्मी का किरदार निभाने वाले सुरेंद्र राजन आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. लॉकडाउन के चलते वह मुंबई में फंस गए हैं. एक्टर सोनू सूद ने सुरेंद्र राजन से बात की और उन्हे 18 जून से पहले घर पहुंचाने का वादा किया है.

एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों और कामगारों के मसीहा बन चुके हैं. उन्होंने हजारों प्रवासियों के मदद के साथ-साथ लॉकडाउन की वजह से आर्थिक तंगी की मार झेल रहे कई जूनियर आर्टिस्ट की मदद की है, जिनमें राजेश करीर का नाम भी शामिल है. अब वह फिल्म आर. राजकुमार में उनके को-स्टार रहे सुरेंद्र राजन की मदद के लिए आगे आए हैं. लॉकडाउन शुरू होने से पहले मार्च में सुरेंद्र राजन एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मुंबई आए थे.

नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब सोनू सूद के सुरेंद्र राजन की स्थिति के बारे में पता चला, तो उन्होंने 18 जून से पहले उनके होमटाउन सतना भेजने का आश्वासन दिया है. फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में काम कर चुके सुरेंद्र राजन ने कहा, 'सोनू सूद अच्छा काम कर रहे हैं और मैं हैरान हूं कि एक आदमी इस तरह से काम कर रहा है. जब तक किसी के अंदर से लोगों की मदद करने की जबरदस्त इच्छाशक्ति नहीं होगी तब तक वह नहीं कर सकता है. वह आसाधारण काम कर रहे हैं और इंसानियत के प्रति आस्था न हो तब तक कोई भी ऐसा काम नहीं कर सकता है. इंडस्ट्री में तो इतने सारे लोग हैं. सोन सूद जैसे लोग बहुत ही मुश्किल से होते हैं.'

यहां देखिए सोनू सूद पर बना नया गाना-

घर के किराए के लिए भी नहीं है पैसे

सुरेंद्र राजन ने कहा कि सोनू सूद का उनके पास फोन आया था. सोनू ने उनसे हाल-चाल पूछा और 18 जून से पहले ट्रेन से घर पहुंचाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वह अब भी संजय दत्त के साथ संपर्क में है, जिन्हें वह अपने बेटे की तरह मानते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं उनसे मदद मांग सकता हूं लेकिन किसी और से नहीं.' उन्होंने खुलासा किया कि उनके पास जितना पैसा था सब खत्म हो गया. छोटा आर्टिस्ट होने की वजह से उनके कई जगह पैसे रुके हुए हैं. इसकी वजह से वह अपने कमरे किराया भी नहीं दे पा रहे हैं. उनके एक शिष्य ने तीन महीने का किराया 45 हजार रुपए दिया है. राजन ने कहा कि उनकी आरएसएस की तरफ से उन्हें राशन मिला है.

प्रवासी मजदूरों के दर्द को लेकर सोनू सूद की कोशिशों पर बना गाना 'मेरी मां', यहां देखिए ये इमोशनल सॉन्ग

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 117 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 117 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 4 बजे का कलेक्शन
राज बब्बर ने दिवंगत पत्नी स्मिता पाटिल को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले - 'तुम्हारी याद आती है'
राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले- 'तुम्हारी याद आती है'
'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पीएम मोदी के सपोर्ट में बोलीं पूनम पांडे, 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
'प्रधानमंत्री इस्तीफा दो...', पीएम मोदी के सपोर्ट में बोलीं पूनम पांडे, 'तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?'
लाखों रुपये देकर बुलाया, 15 मिनट में छोड़ा स्टेज, अब अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई करेंगे इवेंट ऑर्गेनाइजर
लाखों रुपये देकर बुलाया, 15 मिनट में छोड़ा स्टेज, अब अंजलि अरोड़ा पर होगी कार्रवाई

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget