एक्सप्लोरर

Sonu Sood: पप्पू यादव को सोनू सूद का करारा जवाब, छात्र के एडमिशन पर मचा घमासान

Sonu Sood on Pappu Yadav: नांलदा के 11 वर्षीय छात्र सोनू कुमार की पढ़ाई को लेकर बॉलीवुड अभिनेता ने बिहार के राजनेता पप्पू यादव को करारा जवाब दिया है.

Sonu Sood on Pappu Yadav: रातों रात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने बिहार के नांलदा के छात्र सोनू कुमार (Sonu Kumar) की शिक्षा को लेकर सियासी घमासान लगातार बना हुआ है. बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने 11 वर्षीय छात्र के लिए पढ़ाई लिखाई की मदद की पेशकश की थी, हालांकि पहले तो इस ऑफर को सोनू कुमार ने ठुकरा दिया था. लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक सोनू कुमार अब सोनू सूद के ऑफर में रुचि रख रहे हैं. इससे पहले बिहार के राजनेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने छात्र सोनू कुमार की पढ़ाई को लेकर सोनू सूद पर तंज कसा था. ऐसे में पप्पू यादव के बयान पर सोनू सूद ने हाल ही में पलटवार किया है. 

सोनू सूद ने पप्पू यादव को दिया जवाब 

पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव को जबाव देते हुए सोनू सूद ने ट्वीट कर कहा है कि पप्पू भैया गोद में उठाने में और गोद में लेने में काफी अंतर होता है. चलिए कोई न बच्चे का स्कूल में दाखिला तो हो ही गया है. बाकी अगर कोई और बच्चा पढ़ाई से वंचित है तो मुझे जरूर बताए. मैं उसे भी संभाल लूंगा. जल्द ही बिहार के अदंर स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर एक बड़ा अभियान जारी करने वाला हूं. आपका आशीर्वाद बने रहे और आप मेरे बड़े भाई है. कुछ इस तरह से सोनू सूद ने पप्पू यादव के सामने अपनी बात रखी. 

 

सोनू कुमार सोनू सूद के ऑफर के लिए तैयार

सोनू सूद ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें सोनू कुमार साफतौर पर ये कहते हुए नजर आ रहे हैं. कि वह सोनू सूद के जरिए उनके लिए कराई गई शिक्षा व्यवस्था से काफी खुश हैं और दाखिले के लिए तैयार हू्ं. साथ ही सोनू और उनकी परिवार जन की यह मांग भी है कि जब सोनू सूद खुद आएंगे तब छात्र सोनू इस स्कूल में एडमिशन लेगा और अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रखेगा. मालूम हो कि सोनू कुमार बड़े होकर देश की सेवा के लिए आई ए एस ऑफिसर बनना चाहते हैं. 

क्या है पूरा मामला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के सामने कक्षा छठी के छात्र सोनू कुमार ने प्रदेश के अंदर एजुकेशन सिस्टम और शराब बंदी के मामले की पोल खोल के रख दी थी. साथ ही मुख्यमंत्री जी से सोनू ने अपनी आगे की पढाई के लिए निवेदन किया था. उसके बाद से हर कोई सोनू की मदद करने के लिए आगे आने लगा. ऐसे में जब सोनू को सोनू सूद का ऑफर मिला तो सियासी महौल गर्मा गया. दरअसल पप्पू यादव ने सोनू सूद से ट्वीट कर कहा था कि सोनू सूद कम से कम इस बच्चे के साथ फरेब न करे. सोनू सूद सोनू के लिए ऐसे स्कूल और हॉस्टल की व्यवस्था की है, जिसमें सिर्फ कक्षा 8वीं तक ही पढ़ाई होती है और स्कूल न तो CBSE से रजिस्ट्रेड है और न इसकी की कोई ऑफिशियल वेबसाइट है. सोनू सूद अभिनेता की जगह नेता की तरह ठग रहे हैं. 

यह भी पढ़ें-Bhojpuri Song: Amrapali Dubey के दीवाने हुए Khesari Lal Yadav, कातिलाना मूव्स देख हुए घायल!

Cannes 2022: कान्स के रेड कार्पेट पर Deepika Padukone को उनके गाउन ने किया परेशान, सामने आई ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़
'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget