एक्सप्लोरर

सोना महापात्रा के आरोप का सोनू निगम ने दिया जवाब, कहा-मैं मर्यादा नहीं भूला

सिंगर सोना महापात्रा और सोनू निगम के बीच अनु मलिक को लेकर शुरू हुआ विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. सोना के ट्वीट का अब सोनू निगम ने करारा जवाब दिया है.

सिंगर सोनू निगम की पाकिस्तान संबंधी टिप्पणी और उनके द्वारा गायक अनु मलिक का बचाव गायिका सोना महापात्रा को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने अपना विरोध जता दिया. इस पर सोनू निगम ने कहा कि 'हर मुद्दे पर झगड़ा करने की जरूरत नहीं है.' एक कार्यक्रम के दौरान सोनू इस बारे में बात कर रहे थे कि इन दिनों क्यों कई गानों के रीमिक्स बन रहे हैं. उन्होंने मजाक में कहा था, "कभी-कभी मुझे लगता है कि अगर मैं पाकिस्तानी होता तो ज्यादा बेहतर होता कम से कम मुझे भारत से काम का ऑफर तो मिलता." सोनू ने यह भी कहा था, "अगर आप कहते हैं कि 'अनु मलिक ने आज सुबह मुझसे मुलाकात की' तो यह ठीक है. लेकिन आपने बिना किसी सबूत के आरोप लगाए, इसे भी स्वीकार करें. अगर अनु मलिक इस पर कुछ बोलना चाहते, तो बहुत कुछ बोल सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया." उन्होंने कहा था, "अगर मैं कहूं कि आपने मेरे साथ बदतमीजी की तो आप कहेंगे की सबूत दिखाओ? लेकिन सबूत तो नहीं है ना. इसके बाद भी लोग आरोप लगाने वालों को सम्मान दे रहे हैं जो अनु मलिक को बदनाम कर रहे हैं. और, आप उनको बैन कैसे कर सकते हैं? किसी की रोजी रोटी को कैसे छीन सकते हैं आप? उनकी फैमिली को क्यों टार्चर करेंगे आप?" अनु मलिक पर गायिका सोना महापात्रा ने यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. सोनू निगम द्वारा अनु मलिक का बचाव करने के बाद सोना महापात्रा ने सोनू के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि सोनू की इस तरह की बातों को सुनकर उन्हें धक्का लगा. संगीतकार राम संपत की पत्नी सोना ने ट्विटर पर लिखा, "एक करोड़पति का काम चला गया तो इतनी सहानुभूति? इतनी सहानुभूति उसके परिवार के 'उत्पीड़न' के प्रति जिसके पास ढेरों विशेषाधिकार हैं? उन तमाम लड़कियों और महिलाओं का क्या जिनका उसने उत्पीड़न किया? इतनी सारी लड़कियों की गवाही क्या उसके अपराध को साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं? अकेल मैं नहीं, कोई सौ महिलाएं और पुरुष अनु मलिक के निंदनीय व्यवहार की गवाही दे सकते हैं." सोनू की पाकिस्तान संबंधी टिप्पणी पर सोना ने कहा, "क्या अरिजीत सिंह, बादशाह, विशाल ददलानी पाकिस्तान से हैं? आपको आपके हिस्से की प्रसिद्धि मिली है. भारत में बिना किसी अपवाद के हर तीन-चार-पांच साल में एक 'पुरुष सुपरस्टार' उभरता है. तो, पाकिस्तानी कलाकारों पर दोष न लगाएं और कला और संगीत का घालमेल राजनीति और विचारधारा से ना करें." इसके बाद सोनू ने फेसबुक पर लिखा, "ट्विटर पर सम्मानित महिला जो ट्विटर पर उलटी कर रही है, किसी ऐसे शख्स की पत्नी है जिसे मैं अपना बेहद करीबी मानता हूं, भले ही वह रिश्ते को भूल गई हैं, मैं मर्यादा बनाए रखना चाहता हूं." उन्होंने कहा, "कोई जानवर ही होगा, जो मीटू मूवमेंट (यौन शोषण के खिलाफ अभियान) का सर्पोट नहीं करता होगा."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget