एक्सप्लोरर

सुबह होने वाली अज़ान पर सोनू निगम ने उठाए सवाल, कहा- ये गुंडागर्दी है

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम ने आज तड़के सुबह सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी विवादास्पद टिप्पणी कर दी है जिससे एक नई बहस शुरू हो सकती है. सोनू निगम ने आज सुबह 5.46 बजे ट्वीट करके लाउडस्पीकर के जरिए सुबह होने वाले अजान पर सवाल उठाए हैं.

सोनू निगम ने ट्वीटर पर लिखा है, 'भगवान सभी को सलामत रखें. मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन मुझे सुबह में अज़ान की आवाज सुनकर उठना पड़ता हैं. आखिर ये कब खत्म होगा?'

sonu

लाउडस्पीकर की आवाज पर तर्क देते हुए सोनू निगम ने लिखा, 'और मैं ये बताना चाहता हूं कि जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया तो उस वक्त बिजली नहीं थी. तो फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे शोर की क्या जरूरत है? मैं ऐसे किसी भी मंदिर या गुरूद्वारे पर मैं विश्वास नहीं रखता हूं जो उन लोगों को बिजली के उपयोग से जगा दें जो उस धर्म को फॉलो नहीं करते हैं.'

सिर्फ इतना ही नहीं इस सिंगर ने आगे लिखा, 'गुंडागर्दी है बस!'

आपको बता दें सोनू निगम ऐसे सिंगर हैं जो ना सिर्फ हिंदी में बल्कि कन्नड़, उड़िया, तमिल, बंगाली, मराठी और तेलुगु फ़िल्मों में भी गा चुके हैं. सोनू निगम पिछले साल उस वक्त भी चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने नोटबंदी के बाद उसके समर्थन में एक वीडियो रिलीज की थी. यहां देखें वो VIDEO:

इसके  बाद  से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई है.  यहां लोग दो हिस्सों में बट गए हैं कोई इस सिंगर की बात को सही बता रहा है तो कोई उसकी आलोचना कर रहा है.

सोनू निगम के इस सवाल पर जवाब देते हुए और मज़ाकिया अंदाज में अभिनेता एजाज़ खान ने लिखा है, ये गलत है सोनू निगम. क्या तुम्हें याद नहीं कि हमारे पैरेंट्स क्या सिखाते हैं. जल्दी उठो और सुबह में रियाज़ करो....'

  इस ट्वीट के बाद सोनू निगम को कुछ आलोचनाओं का भी सामना करना पड़  रहा है. कुछ लोग तो इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं. आपको यहां बता रहे हैं कि सोशल मीडिया पर किस तरह के रिएक्शन देखने को मिले हैं.  उनके एक फैन मधुर चंद्रा ने लिखा, 'मैं  आपका बड़ा फैन हं लेकिन यह एक बेहद खराब बयान है. आपको दूसरे धर्मों का भी सम्मान करना चाहिए. यह एक लोकतांत्रिक देश है.' एक यूजर ने लिखा, 'मैं भी हिंदू हूं और इस लॉजिक के हिसाब  से तो हमारे महाकाव्यों में भी कहीं बिजली के बारे में नहीं लिखा गया है. फिर क्यों हम हिंदू लोग अपने त्यौहारों में लाउडस्पीकर का उपयोग करते हैं.'  एक यूजर ने तो सोनू निगम को साउंड प्रूफ घर बनवाने की सलाह भी दे डाली. यहां देखिए-    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget