एक्सप्लोरर

अज़ान कंट्रोवर्सी: इस शर्त पर माफी मांगने को तैयार हैं सोनू निगम, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली/मुंबई : अज़ान को लेकर किए गए ट्वीट पर बॉलीवडु के जाने माने सिंगर सोनू निगम की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. उनके घर पर एक तरफ जहां पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है वहीं अब कोलकाता से उनके खिलाफ ‘फतवा’ जारी कर दिया गया है. इसी बीच सोनू निगम ने ट्विटर पर कहा है कि वो इस मामले में माफी मांगने को तैयार है लेकिन एक शर्त पर...

सोनू निगम ने कल किए एक ट्वीट में कहा है, 'जो भी ये कह रहे हैं कि मेरे ट्वीट्स मुस्‍लिम विरोधी हैं, वे लोग एक भी ऐसी बात बता दें जहां मैंने ऐसा किया है, तो मैं माफी मांग लूंगा.'

 

इसके साथ ही एक और ट्वीट में सोनू निगम ने लिखा है कि उन्होंने सिर्फ मस्जिद ही नहीं बल्कि गुरूद्वारे और मंदिर में भी लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की बात की थी. इस सिंगर ने पूछा है कि क्या लोगों के लिए ये समझ पाना इतना मुश्किल काम है?  

आज अपनी बात रखने के लिए सोनू निगम दोपहर दो बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं. इसी जानकारी उन्होंने खुद दी है.

 

आपको बता दें कि सोनू निगम ने सोमवार सुबह ट्वीट करके बताया कि लाउडस्पीकर पर अज़ान की वजह से उन्हें परेशानी होती है. सोनू निगम ने ट्वीट किया था, ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन रोज सुबह मुझे अजान की आवाज से उठना पड़ता है.’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आखिर कब भारत से ये जबरन धार्मिक भावना थोपना खत्म होगा? वैसे जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था तब बिजली नहीं थी.’ निगम ने ये भी कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा बिजली का इस्तेमाल उन लोगों को जगाने के लिए करते हैं जो उस धर्म का पालन नहीं करते. तो फिर ऐसा क्यों? गुंडागर्दी है बस.’

sonu4

उनके इस बयान के बाद से ही बहस हो रही है. बॉलीवुड से एक्टर पूजा भट्ट, एजाज़ खान, सपा नेता आज़मा खान, अबु आजमी जैसी हस्तियों ने उनका विरोध किया है तो वहीं कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने उनके बयान का समर्थन किया है. यहां जानें- अज़ान कंट्रोवर्सी पर बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियों का रिएक्शन

इसके  बाद  से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई है.  यहां लोग दो हिस्सों में बट गए हैं कोई इस सिंगर की बात को सही बता रहा है तो कोई उसकी आलोचना कर रहा है.

पढें- सोनू निगम का सिर मुंडवाने का 'फतवा', गायक ने पूछा- क्या ये धार्मिक गुंडागर्दी नहीं ?

इस पर मचे बवाल के बाद कल फिर सोनू निगम ने ट्वीट किया और कहा कि वो अपनी बात पर कायम हैं. सोनू निगम ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं अपने बयान पर कायम हूं कि मस्जिद और मंदिर में लाउडस्पीकर प्रयोग करने की इजाज़त नहीं होनी चाहिए.’ यहां पढें विस्तार से- अज़ान वाले बयान पर कायम हैं सोनू निगम, कहा- मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर की इजाज़त ना हो

यह भी पढ़ें-

अज़ान कंट्रोवर्सी पर घिरे सोनू निगम, जानें बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियों का रिएक्शन

सुबह होने वाली अज़ान पर सोनू निगम ने उठाए सवाल, कहा- ये गुंडागर्दी है

सोनू निगम कंट्रोवर्सी पर बोले एजाज, ‘जो मेरे धर्म के खिलाफ बोलेगा मैं उसकी रिस्पेक्ट नहीं कर सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत को मिली बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 'क्वीन फॉरएवर' की रिलीज पर रोक से इनकार
कंगना को मिली HC से बड़ी राहत, 'क्वीन फॉरएवर' की रिलीज पर रोक से इनकार
विवादों के चलते नए नाम से आएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी’, इस दिन होगी रिलीज
विवादों के चलते नए नाम से आएगी ‘यादव जी की लव स्टोरी’, इस दिन होगी रिलीज
अभिजीत दीपके को मोदी विरोधी काम के लिए अमेरिका से मिल रही फंडिंग? अमेरिकी सिंगर का दावा
अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? अमेरिकी सिंगर का दावा
सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget