एक्सप्लोरर

मेरे ख्याल से मैं कॉमेडी में अच्छा प्रदर्शन करती हूं- सोनम कपूर

सोनम कपूर ने हाल ही में एक इवेंट में बताया उन्हें लगता है कि वो कॉमेडी फिल्म में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा जल्द ही फिल्म 'द जोया फैक्टर' में दिखाई देंगी. उन्हें लगता है कि वह कॉमेडी फिल्मों में अभिनय करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं. मुंबई में गुरुवार को सह-अभिनेता दुलकर सलमान और फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा के साथ 'द जोया फैक्टर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सोनम मीडिया से मुखातिब हुई थी.

इस दौरान उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से मुझे हर फिल्म की शैली, उसी फिल्म के साथ छोड़ देना पसंद है. मेरी पिछली कुछ फिल्में 'वीरे दी वेडिंग', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'पैडमैन', 'संजू', 'खूबसूरत' और 'नीरजा' थीं. मैं काफी खुशकिस्मत हूं कि उन फिल्मों के निर्देशकों ने मुझे उन भूमिकाओं के लिए उपयुक्त माना. मुझे लगता है कि मैं कॉमेडी फिल्मों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हूं, लेकिन दर्शकों को लगता है कि मैं 'रांझणा' और 'नीरजा' जैसी फिल्मों में बेहतर प्रदर्शन करती हूं. मुझे नहीं पता कि मेरी शैली क्या है, लेकिन मुझे कॉमेडी करने में बहुत मजा आता है. मैं कॉमेडी करते समय बहुत सहज महसूस करती हूं."

सोनम की आने वाली फिल्म अनुजा चौहान की 2008 में आई उपन्यास 'द जोया फैक्टर' का एक रूपांतरण है. फिल्म की कहानी जोया सोलंकी (सोनम कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक विज्ञापन एजेंसी में एक कर्मचारी है. वह 2011 क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक लकी चार्म साबित होती है. फिल्म में निखिल खोड़ा (दुलकर) भारतीय क्रिकेट कप्तान का किरदार निभा रहे हैं.

आपको बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर में सोनम कपूर की पैदाइश से लेकर उनके लव लाइफ और करियर तक को दिखाया गया है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि सोनम कपूर को टीम इंडिया की नई वर्ल्ड कप जर्सी में शूट करने का ऑफर मिलता है. लेकिन वो कहती हैं कि उन्हें क्रिकेट से नफरत है. यहां एक बात जो गौर करने की है वो ये कि ट्रेलर की शुरु.त में ही ये बता दिया गया कि सोनम उस दिन पैदा हुईं जिस दिन भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे सोनम का लक टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित होता है और भारती क्रिकेट टीम की किस्मत ही बदल जाती है. इस बीच टीम के कप्तान निखिल खोड़ा यानी दिलकर सलमान और ज़ोया एक दूसरे की मोहब्बत में गिरफ्तार हो जाते हैं. और यहां से शुरु होती है इनकी लव स्टोरी और जोया फैक्टर का सिलसिला भी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईठा' से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहीं श्रद्धा कपूर, इस दिन आएगा ट्रेलर
इस दिन रिलीज होगा 'ईठा' का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएंगी श्रद्धा कपूर
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget