एक्सप्लोरर

सोनम के संगीत में 'स्वैग से स्वागत' पर ठुमके लगाएंगे बॉलीवुड सितारे, रिहर्सल की वीडियो देखें

सोनम कपूर के घर के अंदर का वीडियो हम आपको लिए लाएं हैं जिसमें अर्जुन कपूर, वरुण धवन और करण जौहर समेत कई सितारे सोनम की संगीत सेरेमनी के लिए डांस रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर शादी की को अब महज दो दिन ही बचे हैं. ऐसे में घर में सजावट पूरी हो चुकी है और घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया है. वहीं घर के अंदर की बात करें तो हम आपके लिए लाए है घर के अंदर का एक वीडियो जिसमें वरुण धवन से लेकर अर्जुन कपूर जैसे कई बड़े सितारे सोनम कपूर के संगीत के लिए रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं. कल ही आनंद आहूजा अपने दोस्तों और परिवार के साथ मुंबई पहुंचें हैं ऐसे में उनसे मिलने सोनम कपूर के कई सारे दोस्त भी पहुंचे.

ये तो काफी समय से बताया जा रहा था कि करण जौहर और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारे सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में डासं करते नजर आने वाले हैं. अब हम अपके लिए लाए वो वीडियो जिसमें ये सितारें संगीत सेरेमनी के लिए रिहर्सल भी करते नजर आ रहे हैं. आनंद आहूजा दिल्ली के रहने वाले हैं. जब आनंद, सोनम के घर पहुंचे तो, मानों उनके घर पर त्यौहार जैसा माहौल देखने को मिला. सोनम के घर अभिनेता वरुण धवन, सोनम के भाई अर्जुन कपूर, बहन अंशुला कपूर, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ करण जौहर और मोहित मारवाह जैसे सितारे नजर आए.

सोनम और आनंद की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी होने वाली है. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और खुद भी हिंदी सिनेमा में अपना बड़ा मुकाम बना चुकीं सोनम कपूर आनंद आहूजा को काफी लंबे समय से डेट कर रही थीं. दोनों के रिश्तों को लेकर काफी वक्त से खबरें आती रहती थीं, लेकिन इन्होंने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की. शादी के बाद हनीमून मनाने नहीं जा पाएंगी सोनम कपूर, यहां हैं पूरी डिटेल्स

बता दें की सोनम की पार्टियों में और फैमिली फंक्शन में भी आनंद अक्सर नजर आया करते थे. शादी को लेकर भी काफी समय से फिल्मी गलिया गुलजार था ऐसे में घर की सजावट के बाद दोनों परिवारों ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इन दोनों की शादी का ऐलान भी कर दिया. इसरे दो दिन बाद सोनम और आनंद की शादी की कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

सोनम के संगीत में 'स्वैग से स्वागत' पर ठुमके लगाएंगे बॉलीवुड सितारे, रिहर्सल की वीडियो देखें

सोनम कपूर की शादी के कार्ड के बाद हमने आपको वो जगह भी दिखा दी जहां सोनम कपूर आनंद के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. उनकी आंटी के घर पर भी तैयारियां जारी हैं. एबीपी न्यूज आपको सबसे पहले वो जगह दिखा रहा है जहां सोनम कपूर सात फेरे लेंगी और हमेशा के लिए आनंद आहूजा की हो जाएंगी. यही वह जगह है जहां सोनम कपूर और आनंद आहूजा सात फेरे लेंगे. यह सोनम कपूर की मौसी कविता सिंह का घर है जहां ये दोनों सात फेरे लेंगे.

8 तारीख...11 बजे...यही वह जगह है जहाँ सोनम कपूर और आनंद आहूजा लेंगे सात फेरे... यह घर है सोनम कपुर की मौसी कविता सिंह का जहाँ सोनम और आनंद आहूजा लेंगे फेरे. इनकी शादी सिख अंदाज़ में होगी.इस बंगलो की खास बात यह है की इसके अंदर एक गणपति और विष्णु मंदिर है जहाँ फेरे लिए जायेंगे. इस कार्यक्रम का ड्रेस कोड ट्रेडिशनल याना पारम्परिक रखा गया है और यहाँ परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल होंगे. #SonamKapoor #weddinggoals #weddingplace

A post shared by ABP News (@abpnewstv) on

आपको बता दें कि सोनम की शादी सिख रिति रिवाजों के अनुसार होगी. इस बंगलो की खास बात यह है की इसके अंदर एक गणपति और विष्णु मंदिर है जहां फेरे लिए जायेंगे. इस कार्यक्रम का ड्रेस कोड ट्रेडिशनल याना पारम्परिक रखा गया है और यहां परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल होंगे.

शादी में सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है शादी का जोड़ा. सोनम कपूर की शादी के आउटफिट्स की बात करें तो वो डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए जोड़े में नजर आने वाली हैं. इससे पहले भी सोनम कपूर को कई बार अनामिका की ड्रेस में देखा जा चुकी हैं. शादी के पहले सोनम ने अनामिका के ट्रेडिशनल आउटफिट्स में फोटोशूट भी कराया था. इसके साथ ही कांस फिल्म फेस्टिवल में भी सोनम अनामिका की ड्रेस में जलवे बिखेर चुकीं हैं.

शादी से पहले सोनम कपूर को आया होने वाले पति पर प्यार, यूं किया इजहार

वहीं बात करें आनंद आहूजा के शादी के आउटफिट्स की तो दूल्हे आनंद आहूजा के कॉस्ट्यूम डिजाइन करने की जिम्मेदारी डिजाइनर राघवेंद्र राठौर ने संभाल ली है. राघवेंद्र ही आनंद आहूजा और उनके परिवार के बाकी पुरुषों के शादी के कॉस्ट्यूम डिजाइन करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, कपूर्स और आहूजाज़ ने मिलकर ये तय किया है कि शादी के लिए दूल्हे और परिवार के बाकी पुरुषों के कपड़े राघवेंद्र के क्लासिक मेन्स बेसपोक ब्रांड ही डिजाइन करेगा.

In Pics: अनिल कपूर के घर शुरू हुआ सोनम की शादी का जश्न, पहुंचे कई सितारे सोनम कपूर की शादी से जुड़ी ये डिटेल्स और Invitation कार्ड हुआ लीक मेहंदी, संगीत, आउटफिट्स से लेकर वेडिंग स्पॉट तक, ये रहीं सोनम कपूर की शादी की सारी डिटेल्स शादी से कुछ रोज पहले सोनम कपूर ने कराया ऐसा फोटोशूट, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
थिएटर में छिपकर 'कभी अलविदा ना कहना' देख रहे थे करण जौहर, फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूल पाए
'कभी अलविदा ना कहना' की रिलीज से पहले डरे हुए थे करण जौहर, थिएटर में हुआ था कुछ ऐसा
Video: 'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली
'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली
असम में 35 घर बनाने के लिए गुरु रंधावा ने दिए 7 लाख, सलमान-रणदीप भी कर रहे पीड़ितों की मदद
असम में 35 घर बनाने के लिए गुरु रंधावा ने दिए 7 लाख, सलमान-रणदीप भी कर रहे पीड़ितों की मदद

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget