एक्सप्लोरर

कंगना को लेकर बोलीं सोनम, 'कभी-कभी उन पर यकीन करना मुश्किल'

फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर भी अब इस पर बात करती नजर आईं. उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कंगना ने कुछ लिखा है. वो बहुत कुछ कहती हैं, कभी-कभी उन पर यकीन करना मुश्किल भी होता है.''

नई दिल्ली: फिल्म निर्देशक विकास बहल पर लगे यौन शोषण के गंभीर आरोपों को लेकर अब बॉलीवुड खुलकर सामने आ रहा है . जहां एक तरफ उनके प्रोडक्श हाउस में बतौर पार्टनर रहे विक्रमादित्य मोटवानी और आनुराग कश्यप ने पूरी तरह महिला के आरोपों को सही माना है. वहीं फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर भी अब इस पर बात करती नजर आईं. इस मामले को लेकर सोनम कपूर ने वोग 'वोग वी द वुमेन समिट' में इसके बारे में बात की . उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कंगना ने कुछ लिखा है. वो बहुत कुछ कहती हैं, कभी-कभी उन पर यकीन करना  मुश्किल भी होता है. मुझे बहुत पसंद है कंगना का बेबाक रवैया, वो जो सोचती और जिस पर यकीन करती हैं वही बोलती हैं. मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं. मैं विकास को नहीं जानती और न ही ये समझ पा रही हूं कि उस वक्त क्या हालात रहे होंगे. अगर जो लिखा गया है वो सच है तो ये बहुत बुरा है. इसके लिए दोषियों को सजा दी जानी चाहिए.'' उन्होंने आगे कहा, ''ये सब फैंटम में हुआ जो कि बहुत बुरा है. मैं इन सब को जानती हूं. मुझे नहीं पता कि मैं इन हालातों में किस तरह रिएक्ट करूंगी. मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं उस महिला पर यकीन करती हूं.'' कंगना ने लगाए ये आरोप कंगना रनौत ने विकास बहल पर आरोप लगाते हुए कहा, " साल 2014 में जब हम 'क्वीन' की शूटिंग कर रहे थे तब विकास ने शादी कर ली थी. लेकिन तब भी वो रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे. मैं लोगों को उनकी शादी तो जज नहीं करती." कंगना ने कहा, "विकास हर रात पार्टी करते थे और मुझे जल्दी सोने के कारण इन पार्टियों में शामिल न होने के लिए शर्मिंदा करते थे. वो कहते थे कि मैं बिल्कुल भी कूल नहीं हूं. विकास जब भी कहीं मिलते वो अजीब तरीके से मुझे गले लगाते, बहुत जोर से पकड़ लेते थे.. मेरे बालों को सूंघते और कहते कि उन्हें इस खुशबू से प्यार है. काफी जोर लगाने के बाद मैं खुद को छुड़ा पाती थी. मुझे उनकी हरकतों से लगता था कि उनके साथ कुछ तो गड़बड़ है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget