एक्सप्लोरर

नेपोटिज्म पर छिड़ी बहस पर भड़की सोनम कपूर, स्क्रीन शॉट्स शेयर कर कहा- मैसेज में मिल रही गालियां

सोनम कपूर ने रविवार को कहा कि फिल्म स्टार की बेटी होना उनके लिए सम्मान की बात है और उन्हें अपनी पहचान पर फक्र है.

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मद्देनजर 'बाहरी बनाम भीतरी' की बहस के बीच सोशल मीडिया पर अपशब्द कहे जाने की प्रतिक्रिया में सोनम कपूर ने रविवार को कहा कि फिल्म स्टार की बेटी होना उनके लिए सम्मान की बात है और उन्हें अपनी पहचान पर फक्र है.

सोनम ऐसे परिवार से आती हैं जिनमें फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं. उन्होंने अपशब्दों से भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट साझा किए. इनमें उनके बारे में, उनके पिता अनिल कपूर और निर्मात बहन रिया कपूर के बारे में अपशब्द कहे गए हैं.

उन्होंने ट्विटर पर कहा, " मुझे पर की गई यह कुछ कमेंट्स हैं. सारा मीडिया और जिन सब लोगों ने इस प्रकार के व्यवहार को बढ़ावा दिया और उकसाया .... वे इस सब के लिए जिम्मेदार हैं . जो लोग यह बात कर रहे हैं कि व्यक्ति को लोगों के साथ अच्छा व्यवहार कैसे करना चाहिए, वे अन्य से ज्यादा बदतर सुलूक कर रहे हैं. "

नेपोटिज्म पर छिड़ी बहस पर भड़की सोनम कपूर, स्क्रीन शॉट्स शेयर कर कहा- मैसेज में मिल रही गालियां

उन्होंने कहा, " मैं आपसे कहती हूं कि जाइए मेरा कमेंट सेक्शन देखिए. मुझे यकीन है कि आप नहीं चाहेंगे ऐसा ही आपके साथ हो. मैं चाहूंगी कि आपके माता-पिता इस तरह की चीजें नहीं देखें." सोनम ने कहा कि उनकी टीम इस तरह की टिप्पणियों को अधिकारियों को रिपोर्ट कर रही हैं.

" नीरजा" की अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह एक फिल्म स्टार की बेटी हैं. उनके पिता ने फिल्म जगत में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत की है. उन्होंने लिखा है, " आज पिता दिवस के मौके पर, मैं एक और बात कहना चाहूंगी कि जी हां मैं अपने पिता की बेटी हूं और हां मैं उनकी वजह से यहां हूं और हां यह मेरे लिए गौरव की बात है."

एक्ट्रेस ने कहा, " यह अपमान की बात नहीं है. मेरे पिता ने मुझे यह सब देने के लिए बहुत मेहनत की है. यह मेरे कर्म है कि मैं कहां पैदा हुई और किस के यहां पैदा हुई. मुझे गर्व है इस पर और उनकी बेटी होने पर."

View this post on Instagram
 

I hope you find peace

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

पैंतीस वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने और अपने पिता के इंस्टाग्राम पेज पर टिप्पणी करने की सुविधा को खत्म कर दिया है, क्योंकि वह नहीं चाहती हैं कि उनके पिता इन सब चीजें को देखें. उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है जिसकी वजह से उन्हें यह बाते सुननी पड़ें.

सोनम ने कहा, " मैंने आप जैसे मंदबुद्धि लोगों के डर से यह नहीं किया है, बल्कि मेरी और मेरे माता-पिता के मानसिक स्वास्थ्य को बचाने के लिए यह किया है. " सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित आवास पर खुदकुशी कर ली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026: फ्लाइंग किस से ट्रॉफी के साथ पोज देने तक, RCB की जीत का अनुष्का ने पति विराट संग मनाया जश्न, कपल के डांस का Video वायरल
फ्लाइंग किस से ट्रॉफी के साथ पोज देने तक, आरसीबी की जीत का अनुष्का ने पति विराट संग मनाया जश्न
Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
Suman Kalyanpur Death: नहीं रहीं दिग्गज सिंगर सुमन कल्याणपुर, 89 साल की उम्र में हुआ निधन, 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' जैसे कई गानों को दी थी आवाज
नहीं रहीं दिग्गज सिंगर सुमन कल्याणपुर, 89 साल की उम्र में हुआ निधन
Nargis Birth Anniversary: नेशनल अवॉर्ड से लेकर राज्यसभा तक, नरगिस के वो 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिनसे बदल गया भारतीय सिनेमा का इतिहास
नेशनल अवॉर्ड से लेकर राज्यसभा तक, नरगिस के वो 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिनसे बदल गया भारतीय सिनेमा का इतिहास

वीडियोज

'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News
Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में 'योगी मॉडल' का प्रहार! | Encroachment

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुनीर की खुली पोल!
पाकिस्तान नहीं ये देश करा रहा अमेरिका और ईरान के बीच डील, राष्ट्रपति ने कर दिया दावा, शहबाज-मुनीर की खुली पोल!
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
'जिसका दिल पाकिस्तान के लिए धड़कता हो..', जियाउर्रहमान बर्क पर प्रमोद कृष्णम का तीखा हमला
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
कॉकरोच जनता पार्टी पर अब आया उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का रिएक्शन, कह दी ये बड़ी बात
GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा
GT की बस में आग का वीडियो आया सामने, सड़क पर 1 घंटे तक रहे खिलाड़ी; फैंस का लगा जमावड़ा
Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
Share Market Today: शेयर बाजार में 440 अंकों की तेजी, 75200 के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 100 अंक उछला
Share Market Today: शेयर बाजार में 440 अंकों की तेजी, 75200 के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, निफ्टी भी 100 अंक उछला
Space Technology: अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स को कहां से मिलती है बिजली, जानें कैसे किया जाता है इनका मेंटेनेंस?
अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स को कहां से मिलती है बिजली, जानें कैसे किया जाता है इनका मेंटेनेंस?
क्या 5G की वजह से जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है फोन? मिनटों में दूर करें यह समस्या
क्या 5G की वजह से जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है फोन? मिनटों में दूर करें यह समस्या
Embed widget