एक्सप्लोरर

मेरे अपने मुझसे कभी स्टार की तरह पेश नहीं आते, ये जमीन से जोड़े रखता है- सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली मूवी कलंक को प्रमोट कर रही हैं. इसी क्रम में सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू दिया था. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने कई सीक्रेट्स को सबके साथ शेयर किया.

मुंबई: जल्द ही फिल्म कलंक में नजर आने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें हमेशा जमीन से जोड़े रखा. सोनाक्षी ने कहा कि यही बात अभिनय के प्रति उनके जोश को बनाए रखती है.

सोनाक्षी से जब पूछा गया कि वह कैसे सितारों वाले नखरों से अलग हमेशा मुस्कराती रहती हैं? तब सोनाक्षी ने कहा, "इसकी वजह शायद यह है कि मैं हमेशा वही करती हूं, जो मुझे पसंद है. मेरे लिए हर फिल्म नई होती है, जैसे वो मेरी पहली फिल्म हो. मैं अपने किरदार के बारे में जानने की कोशिश करती हूं, उसे जीती हूं, ताकि पर्दे पर वह बनावटी न लगे. मेरे पास रॉ एनर्जी है जिसका प्रयोग मैं खुद को किरदार में ढालने के लिए करती हूं."

अगर आपको सच्चाई से जुड़े रहना है तो जी हुजूरी करने वाले से दूर रहें- सोनाक्षी

अभिनेत्री ने कहा, "व्यक्तिगत जीवन में मेरे माता-पिता, भाई मेरे सगे संबंधी, मेरे बचपन के फिल्म जगत से बाहर के दोस्त, कोई भी कभी भी मुझसे एक स्टार की तरह पेश नहीं आता. वे हमेशा मुझे जमीन से जोड़कर रखते हैं. वही सोना जिसे वे जानते हैं."

सोनाक्षी ने कहा, "मेरा मानना है कि अगर आपको सच्चाई से जुड़े रहना है तो जी हुजूरी करने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए. जो मेरे अपने हैं, वे मुझे प्यार देने के साथ ही मेरी आलोचना भी करते हैं." इस साल सोनाक्षी की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं.

इस साल चार फिल्मों में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी ने कहा, "मैं ये कहना चाहूंगी कि ये साल मुझे उत्साहित करने वाला है. 'कलंक' मेरी इस साल की पहली फिल्म है, जिसके बाद मेरी और तीन फिल्में आने वाली हैं. हां, मेरी चार फिल्में रिलीज होंगी. सभी फिल्मों में मेरे किरदार एक दूसरे से काफी अलग हैं, यही वजह थी कि घंटों शूट के दौरान भी मुझे मजा आता था." मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' में सोनाक्षी महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं. फिल्म में सोनाक्षी के अलावा आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य राय कपूर, माधुरी दीक्षित नेने और संजय दत्त भी हैं.

'कलंक' फिल्म 1940 के दशक की कहानी पर आधारित है. जब उनसे यह पूछा गया कि तब की महिलाओं में और आज के दौर की महिलाओं में वह क्या परिवर्तन देख रही हैं, तो सोनाक्षी ने कहा, "महिलाओं की बेहतरी के लिए समाज में कई बदलाव आए हैं और अभी भी बहुत से बदलाव की आवश्यकता है. वर्तमान दौर में जब हम महिला सशक्तिकरण की खुशी मनाते हैं और जब शहरों में उनकी भीड़ देखते हैं तो अच्छा लगता है. लेकिन, हम इससे भी इनकार नहीं कर सकते कि समाज के हर कोने में शायद परंपरावादी स्त्री द्वेष की वजह से कई महिलाएं आज भी अपने सपनों का बलिदान कर रही हैं."

सनसनी: जलियांवाला बाग की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, अब बनेगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, बस कमाने होंगे इतने करोड़
'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, क्या बन पाएगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म?
'तुम किसी तोहफे से कम नहीं हो...' अहान पांडे ने अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर की Unseen तस्वीरें
अहान पांडे ने 'सैयारा' की को-स्टार अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget