एक्सप्लोरर

'दबंग' ने पूरे किए 9 साल, इमोशनल सोनाक्षी बोलीं- ये मेरे लिए बेहद खास फिल्म है

सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में फिल्म 'दबंग' के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी. अब इस फिल्म ने रिलीज के नौ साल पूरे कर लिए हैं जिसे लेकर सोनाक्षी ने ये खास बयान दिया है.

मुम्बई : 'मिशन मंगल' की बड़ी कामयाबी से बेहद खुश सोनाक्षी सिन्हा को अब 'दबंग 3' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. इस साल के अंत में यानी 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही 'दबंग 3' सोनाक्षी की इस साल की चौथी और आखिरी रिलीज भी होगी. इस साल सोनाक्षी की 'खानदानी शफाखाना', 'कलंक' और 'मिशन मंगल' रिलीज हो चुकी हैं.

उल्लेखनीय है कि नौ साल पहले यानी‌ 10 सितम्बर, 2010 को आज ही के दिन सुपरस्टार सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यू फ़िल्म‌ 'दबंग' रिलीज हुई थी, जिसकी कामयाबी ने सोनाक्षी की जिंदगी को हमेशा-हमेशा के लिए बदलकर रख दिया.

View this post on Instagram
 

Lo ji... trust Pandeyji to sort out Friday, 20th December 2019 ka plan! #dabangg3

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

मुम्बई में आज हुए एक फ़ैशन इवेंट में, अपनी पहली फिल्म 'दबंग' की रिलीज के नौ साल पूरे होने के मौके पर सोनाक्षी ने कहा, 'फिल्म 'दबंग' मेरे लिए बेहद स्पेशल फिल्म है. उल्लेखनीय है कि आज 'दबंग' की नौंवीं एनिवर्सरी है. इंडस्ट्री में मेरी जर्नी का ये नौवां साल है,‌'दबंग' का नौवां साल है. मैं बेहद खुश हूं कि हम जल्द ही फिल्म की पार्ट 3 के साथ भी आ रहे हैं."

सोनाक्षी ने कहा कि 'दबंग 3' को लेकर वो बेहद उत्साहित हैं और उन्हें इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

आपको बता दें कि 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग अपने आखिरी दौर में है. इसको प्रोड्यूस कर रहे अरबाज़ खान ने कहा है कि फिल्म 20 दिसंबर को इसी साल रिलीज़ होगी. हाल ही में फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हुई, जहां से सलमान खान ने कई वीडियो और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की.

View this post on Instagram
 

Mumbai city in d rains . . Off to the location to shoot for #dabangg3

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on 

इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है. तीन दिन पहले ही सलमान खान ने एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो शूटिंग के लिए साइकिल से ही जाते नज़र आए थे. सलमान ने इंस्टा पर पूरा वीडियो शेयर किया, जिसमें वो साइकिल से ही शूटिंग पर जाते नज़र आए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
अष्टमी पर नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीर
Photo: नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच खत्म, हॉस्पिटल से लेकर निकली पुलिस
लाइव: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच खत्म, हॉस्पिटल से लेकर निकली पुलिस
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दिखेगा नया अंदाज, 'कबूतर' में निभाएंगे लीड रोल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दिखेगा नया अंदाज, 'कबूतर' में निभाएंगे लीड रोल

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget