एक्सप्लोरर

सोना मोहपात्रा ने समर्थन के लिये तुनश्री को धन्यवाद दिया, कहा ‘मीटू’ अभी खत्म नहीं

तनुश्री दत्ता मीटू मामले में अब सोना मोहपात्रा के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. तुनश्री के इस समर्थन के लिए अब सोना ने उनका शुक्रिया अदा किया है.

बीते कुछ दिनों से सोना मोहपात्रा और अनु मलिक के बीच का विवाद तूल पकड़ रहा है. सोना मोहपात्रा ने संगीतकार अनु मलिक के खिलाफ शोषण के आरोप लगाए हैं. अब इसी मामले को लेकर तनुश्री दत्ता ने उनका समर्थन दिया है. तनुश्री के इसी समर्थन का शुक्रिया अदा करते हुए सोना ने कहा कि ‘मीटू’ आंदोलन अब भी खत्म नहीं हुआ है.

अनु मलिक पर सबसे पहले पिछले साल मीटू मुहिम के दौरान आरोप लगा था और इसके बाद सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी टीवी शो के जज के तौर पर भी उन्हें कुछ वक्त के लिये हटा दिया गया था. गायिका श्वेता पंडित और नेहा भसीन समेत कई कुछ महिलाओं ने संगीतकार पर आरोप लगाए थे. इस साल सितंबर में उनके कार्यक्रम में फिर जज के तौर पर आने के बाद आरोप चर्चा में आ गए.

तनुश्री ने एक अखबार में मोहपात्रा और अन्य की मलिक के खिलाफ अच्छे से लड़ाई लड़ने के लिये सराहना की थी. तनुश्री को भारत में फिल्म जगत में मीटू मुहिम की शुरुआत करने का श्रेय दिया जा सकता है. मोहपात्रा ने तनुश्री के बयान पर कहा कि वह चैनल के “दोहरे मानदंड” को लेकर अभिनेत्री की आलोचना से ‘‘गौरवान्वित’’ महसूस कर रही हैं.

View this post on Instagram
 

Swipe to see the @middayindia report. ????????‍♀️????????

A post shared by ShutUpSona (@sonamohapatra) on

गायिका ने अपने फेसबुक पर लिखा, “मेरी अपनी लड़ाई किसी एक शख्स के खिलाफ नहीं है, लेकिन उस पूरी व्यवस्था से है जो यौन उत्पीड़न को सामान्य मानती है और ऐसे व्यवहार को बढ़ावा देती है. मैं आसानी से थकने या भागने वाली नहीं हूं, मैं एक लड़ाई भले ही हार जाऊं लेकिन अंतत: युद्ध जीता जाएगा.”

मोहपात्रा ने कहा कि मलिक को शो से हटाया जाना भारत में महिलाओं और बच्चों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य व सकारात्मक बदलाव के लिये लड़ रहे लोगों के लिये “प्रतीकात्मक जीत” होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी 'एवेंजर्स: एंडगेम', इस बार 4 मिनट ज्यादा लंबी होगी फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम
'द वन' पर आया अपडेट, री-शूट और री-एडिट के साथ बदली डायरेक्शन टीम
फोटो में दिख रही ये बच्ची आज है बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस, क्या आप पहचान पाए?
फोटो में दिख रही ये बच्ची आज है बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस, क्या आप पहचान पाए?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget