एक्सप्लोरर

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' हुई फ्लॉप! हफ्ते भर में ही थिएटर्स ने हटाए 700 शोज

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection Day 8: 'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल होती दिख रही है. खराब परफॉर्मेंस के चलते अजय देवगन की फिल्म के कई सौ शोज थिएटर्स से हटा दिए गए हैं.

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही. 1 अगस्त को रिलीज हुई 'सन ऑफ सरदार 2' रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में नाकाम रही. अब ये फिल्म रिलीज के एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिख रही है. 

  • अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' को रिलीज के हफ्ते बाद ही करारा झटका लगा है. थिएटर्स ने फिल्म के कई सौ शोज हटा दिए हैं.
  • इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के पहले दिन 'सन ऑफ सरदार 2' के कुल 2920 शोज थे.
  • हालांकि फिल्म का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर नहीं बन पाया और सातवें दिन तक आते-आते फिल्म के 700 शोज हटा दिए गए.
  • अब 'सन ऑफ सरदार 2' के सिनेमाघरों में कुल 2,265 शोज ही रह गए हैं.
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते 33 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म के 8वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ने रात 8 बजे तक कुल 51 लाख रुपए कमा लिए हैं. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'सन ऑफ सरदार 2' का कुल कलेक्शन 33.51 करोड़ रुपए हो गया है.

'सन ऑफ सरदार 2' हुई फ्लॉप!
'सन ऑफ सरदार 2' को 150 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है. बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए किसी भी फिल्म को बजट से दोगुनी कमाई करनी होती है. हालांकि अजय देवगन की फिल्म बजट का एक-तिहाई भी नहीं कमा पाई है. वहीं हफ्ते भर में ही फिल्म के शोज भी कम हो गए हैं. ऐसे में 'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिख रही है.

'सन ऑफ सरदार 2' की स्टार कास्ट
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, कुब्रा सैत, चंकी पांडे से लेकर संजय मिश्रा और रोशनी वालिया जैसे कलाकार नजर आए हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं पहल चौधरी? जिनकी जान बचाने के लिए 'हैवान' में अक्षय कुमार से भिड़ेंगे सैफ अली खान
कौन हैं पहल चौधरी? जिनकी जान बचाने के लिए 'हैवान' में अक्षय कुमार से भिड़ेंगे सैफ अली खान
अजय देवगन ने किराए पर दिया जुहू वाला बंगला, हर महीने मिलेगा इतने लाख रेंट
अजय देवगन ने किराए पर दिया जुहू वाला बंगला, हर महीने मिलेगा इतने लाख रेंट
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, 6 बजे तक कलेक्शन 12 करोड़ के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, शाम 6 बजे तक कलेक्शन 12 करोड़ के पार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget