एक्सप्लोरर

Sky Force Box Office Collection Day 11: 'देवा' के आगे ‘स्काई फोर्स’ का निकला दम, दूसरे मंडे 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, कैसे होगी हिट?

Sky Force Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ ने दूसरे वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया था लेकिन दूसरे मंडे इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि य़े 120 करोड़ के पार हो गई है.

Sky Force Box Office Collection Day 11:  संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर द्वारा जॉइंटली निर्देशित, ‘स्काई फोर्स’ ने 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. भारत की पहली एयर स्ट्राइक पर बेस्ड एयर एक्शनर में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया ने  भारतीय वायुसेना अधिकारियों की भूमिका निभाई है. फिल्म में निमरत कौर और सारा अली खान भी अहम रोल में हैं.

‘स्काई फोर्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है और मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक ये फिल्म 100 करोड़ के पार हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘स्काई फोर्स’ ने रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘स्काई फोर्स’ ने 11वें दिन कितनी की कमाई
‘स्काई फोर्स’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के 11 दिन पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म ने अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्मों के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है और इसी के साथ इसने शानदार कलेक्शन भी कर लिया है. हालांकि अब ‘स्काई फोर्स’ को सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की ‘देवा’ से मुकाबला करना पड़ा रहा है. जिसके चलते इसकी कमाई पर भी असर पड़ा है. इन सबके बीच ‘स्काई फोर्स’ के कलेक्शन की बात करें तो मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक

  • फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.3 करोड़ से खाता खोला था.
  • इसके बाद ‘स्काई फोर्स’ के पहले हफ्ते का कलेक्शन 99.7 करोड़ रुपये रहा.
  • 8वें दिन फिल्म ने 4.6 करोड़ रुपयों की कमाई की.
  • 9वें दिन ‘स्काई फोर्स’ का कलेक्शन 7.4 करोड़ रुपये रहा.
  • 10वे दिन फिल्म ने 7.8 करोड़ रुपये की कमाई की.
  • मेकर्स के मुताबिक ‘स्काई फोर्स’ ने रिलीज के 10 दिनों में भारत में 119.5 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और 141 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्काई फोर्स’ ने रिलीज के 11वें दिन 1.05 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘स्काई फोर्स’ की 11 दिनों की कुल कमाई अब 120.5 करोड़ रुपये हो गई है.

‘स्काई फोर्स’ पर ‘देवा’ पड़ रही भारी
‘स्काई फोर्स’ की कमाई में 11वें दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है हालांकि इसने 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म ने आधा बजट तो वसूल कर लिया है वहीं अब ये अपनी पूरी लागत निकालने से 40 करोड़ दूर है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म घटती कमाई के साथ अपना बजट वसूल कर पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें: कभी बाथरूम में दिए पोज तो कभी सीढियों पर दिखाई अदाएं, युजवेंद्र सिंह संग तलाक रूमर्स के बीच धनश्री वर्मा ने शेयर की अब तक की सबसे ग्लैमरस तस्वीरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हनुमान अंश' से ज्यादा कमा रही 'डोरेमोन' की फिल्म, हैरान कर देगा 5वें दिन का कलेक्शन
'हनुमान अंश' से ज्यादा कमा रही 'डोरेमोन' की फिल्म, देखें 5वें दिन का कलेक्शन
Drishyam 3 Box Office Day 5 Live: मंगलवार को भी 'दृश्यम 3' की धूम, 6 बजे तक 205 करोड़ के हुई पार
Live Updates: मंगलवार को भी 'दृश्यम 3' की धूम, 6 बजे तक 205 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' का भी नहीं पड़ा असर, एनिमेटेड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, बनने वाला है ये बड़ा रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' का भी नहीं पड़ा असर, एनिमेटेड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, बनने वाला है ये बड़ा रिकॉर्ड
सोनू निगम ने 17 करोड़ में खरीदी 3 लग्जरी प्रॉपर्टी, इतने लाख दी स्टांप ड्यूटी
सोनू निगम ने 17 करोड़ में खरीदी 3 लग्जरी प्रॉपर्टी, इतने लाख दी स्टांप ड्यूटी

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget