एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के दौरान गायक मीका सिंह खुद पहुंचे गरीबों में खाना बांटने

मीका सिंह का फाउंडेशन 'डिवाइन टच' मुम्बई में रोजाना 1,000 लोगों तक खाना पहुंचाता है, मीका के साथ गायिका भूमि त्रिवेदी और अभिनेता विंदु दारा सिंह भी खाना‌ बांटने निकले.

मुंबईः कोरोना काल में लागू लॉकडाउन के दौरान तमाम बॉलीवुड सितारे अपनी-अपनी तरह से कोरोना पीड़ितों, गरीबों व  जरूरतमंद लोगों की मदद की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे ही सितारों में अब मशहूर गायक मीका सिंह का नाम भी जुड़ गया है जो अपने फाउंडेशन के जरिए गरीब व जरूरतमंद लोगों में खाना बांटने का काम‌ कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि गायक मीका सिंह आज खुद गरीबों में खाना बांटने के लिए मुम्बई के ओशिवरा स्थित एक बस्ती के बाहर पहुंचे. उनके साथ लोकप्रिय गायिका भूमि त्रिवेदी और अभिनेता विंदु दारा सिंह भी गरीबों में खाने के पैकेट्स बांटते देखे गये.

मीका सिंह की चैरिटी संस्था 'डिवाइन टच' के माध्यम से पिछले दो हफ्तों से घूम-घूमकर मुम्बई के 1,000 लोगों में फूड पैकेट्स बांट रही है. इस मौके पर जरूरतमंदों की एक लम्बी कतार में खड़े हरेक शख्स को खाने का पैकेट पहुंचाने के बाद मीका सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा, "हर आदमी यह सोच रखे कि वो हर दिन न सही बल्कि साल में एक बार भी लोगों के लिए लंगर लगाये तो इस देश में कोई भी शख्स कभी भूखा‌ नहीं सोएगा."

मीका ने एबीपी न्यूज़ को यह जानकारी दी कि मुम्बई में उनके 'डिवाइन टच' फाउंडेशन के जरिए पिछले दो हफ्तों से गरीबों को खाना बांटने‌ का काम चल‌ रहा है तो वहीं दिल्ली में पिछले एक साल से रोजाना एक 1,000 लोगों को लंगर के जरिए खाना खिलाने का काम‌ अनवरत जारी है.

मीका ने बताया कि खाने‌ के पैकेट में कभी दाल-चावल, कभी राजमा-चावल तो कभी मीठा चावल होता है. इसके साथ ही लोगों में बिस्किट के पैकेट्स भी बांटे जाते हैं. मीका कहते हैं, "लोगों को सोशल मीडिया में मदद का‌ दिखावा करने की बजाय खुद ही आगे आकर‌ लोगों की मदद करनी चाहिए. ये कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है."

मीका सिंह के दोस्त विंदु दारा सिंह के इस मौके पर कहा, "मीका इस तरह से लोगों की सेवा कर बहुत नेक काम कर रहा है. उसकी गिनती ऐसे लोगों में होती है जो काम ज्यादा और दिखावा कम करता है." मीका ने कहा, "एक दिन मैं और विंदु लोगों की मदद को लेकर बात कर रहे थे तो मैंने विंदु से कहा कि वो भी इस लंगर में मुझे ज्वाइन करे और इस काम मेरी मदद करे."

गायिका भूमि त्रिवेदी भी अपने हाथों से गरीबों को खाना बांटती नजर आईं. इस मौके पर एबीपी न्यूज़ से उन्होंने कहा, "मेरे पास कहने को ज्यादा कुछ नहीं है. मैं इस तरह से लोगों की मदद करके काफी खुश हैं और मेरे लिए ये सौभाग्य की बात है."

मीका ने भूमि के बारे में बताया, "भूमि ने उनके फाउंडेशन को गरीबों के लिए राशन का सामान दान‌ के तौर पर पहुंचाया था. ऐसे में मैंने भूमि को‌ मेरे फाउंडेशन द्वारा रोजाना किये जा रहे काम को खुद ही अनुभव करने‌ के लिए  आमंत्रित किया तो वो फौरन राजी हो गईं और खाना बांटने के नेक काम में हमारा हाथ बंटाने चलीं आईं."

Lockdown in Delhi: दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, जान गंवाने वाले डॉक्टरों को एक करोड़ का मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज सहित बॉलीवुड ने क्या कहा? जानें
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'हिंदी से ज्यादा ऑर्गनाइज्ड है तेलुगु सिनेमा', सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
'अपने लिखे डायलॉग्स पर शर्म आती है', 'आदिपुरुष' को मनोज मुंतशिर ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
Jana Nayagan BO Day 2 Worldwide: 'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget