एक्सप्लोरर

मीका ने सोनू निगम को दी थी घर बदलने की सलाह, अब बोले- रोकना है तो नशा रोको, भ्रष्टाचार रोको

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम अज़ान को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से विवादों में हैं. जब से उन्होंने कहा है कि लाउडस्पीकर पर अजान की वजह से उन्हें परेशानी होती है तभी से हर तरफ इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है. इस मुद्दे पर लगातार बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक के बयान सुनने को मिल रहे हैं. कल मशहूर पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने सोनू के इस बयान पर विरोध जताते हुए उन्हें घर बदल लेने की सलाह दी थी.

मीका सिंह ने ट्विटर पर लिखा था, 'मैं एक गायक के तौर पर आपका बहुत सम्मान करता हूं. मुझे लगता है लाउडस्‍पीकर बदलने के बजाए आपको अपना घर बदलकर कहीं और रहना चाहिए.' मीका सिंह ने आगे लिखा, 'गुरुद्वारा, मंदिर, मस्जिद और चर्च सिर्फ लाउडस्‍पीकर के लिए नहीं हैं. वह दान, लंगर और ऐसी ही चीजों के लिए होते हैं.'

मीका ने सोनू निगम को दी थी घर बदलने की सलाह, अब बोले- रोकना है तो नशा रोको, भ्रष्टाचार रोको

इस बयान के बाद आज मीका ने इसे लेकर सफाई दी है और कहा है कि वो सोनू निगम की बहुत इज्ज़त करते हैं लेकिन उनके इस बयान से वो सहमत नहीं हैं. आज सुबह ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मीका सिंह कहते दिख रहे हैं, "मैं सोनू निगम की बहुत इज्जत करता हूं. मुझे पता नहीं कि उन्होंने ये बयान क्यों दिया. हो सकता है उन्होंने किसी और तरह से मैसेज दिया हो पर हमने कुछ और समझा. मैं बस इतना कहूंगा कि मंदिर हो, मस्जिद हो या फिर गुरूद्वारा हो सब जगह लाउडस्पीकर चलना कोई बुरी नहीं बात है."

इस सिंगर ने आगे कहा है, "सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि अगर आपको इससे आपत्ति थी तो आप प्यार से भी बोल सकते थे. अगर सोनू निगम ने ये बयान दिया है तो इससे मेरे मन में उनके लिए सम्मान कम नहीं हुआ है, मैं उनसे नाराज नहीं हूं लेकिन मैं उनसे सहमत भी नहीं हूं. उनसे मेरी दुश्मनी नहीं है. वो लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे."

मीका ने आगे कहा है कि लाउडस्पीकर के अलावा देश में और भी बहुत बड़े मुद्दे हैं जिनपर बात की जा सकती है. मीका ने कहा है, "चाहें सोनू निगम हों या कोई और हो बस मैं यही कहूंगा कि जो चीजें चलती आ रही है उन्हें अचानक रोक दें वो बुरी बात है. सुबह उठना अच्छी बात है. अगर हमें रोकना है तो नशे को रोकना चाहिए. भ्रष्टाचार रोकना चाहिए."

sonu2आपको बता दें कि इस मुद्दे को लेकर सोनू निगम ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कहा था कि वो मुस्लिम विरोधी नहीं हैं. सोनू ने सफाई देते हुए कहा, 'मैं मुस्लिम विरोधी नहीं हूं, बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है. मेरी राय यही है कि चाहें मंदिर हो, गुरूद्वारा हो या फिर मस्जिद हो वहां पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. हर कोई कहता है कि आपको अपनी बात कहने का हक है तो ये मेरी राय है. लाउडस्पीकर धर्म का हिस्सा नहीं है. मेरे हिसाब से इसका इस्तेमाल करना गुंडागर्दी है.'

sonu

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही सोनू निगम ने अपना सिर मुंडवा कर भी सभी को चौका दिया.  आपको यहां बात दें कि सोनू निगम के बयान पर मचे बवाल के बीच वेस्ट बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयद साह अतेफ अली अल कादरी ने ये एलान किया था कि कोई व्यक्ति सोनू निगम का सिर मुंडवाएगा, फटे जूतों की माला पहनाएगा और पूरे देश में घुमाएगा तो वे उसे 10 लाख रुपए का इनाम देंगे. इसी बयान से नाराज होकर सोनू ने सिर मुंडवा लिया.

क्या है पूरा विवाद…

आपको बता दें कि सोमवार सुबह सोनू निगम ने ट्वीट किया था, ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन रोज सुबह मुझे अजान की आवाज से उठना पड़ता है.’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आखिर कब भारत से ये जबरन धार्मिक भावना थोपना खत्म होगा? वैसे जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था तब बिजली नहीं थी.’ सोनू निगम ने ये भी कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा बिजली का इस्तेमाल उन लोगों को जगाने के लिए करते हैं जो उस धर्म का पालन नहीं करते. तो फिर ऐसा क्यों? गुंडागर्दी है बस.’ इसके बाद से ही इस बयान पर बहस जारी है.

यह भी पढ़ें- सोनू ने मुंडवाया सिर और मांगे 10 लाख रुपये, जानें फतवा जारी करने वाले मौलवी ने इस पर क्या कहा? यास्मीन नाम की मुस्लिम लड़की ने सोनू निगम से पूछे तीखे सवाल, 25 लाख बार देखा जा चुका है वीडियो सोनू निगम के बचाव में उतरे सुनील ग्रोवर, कहा- वो किसी की भावनाएं आहत नहीं कर सकते अज़ान कंट्रोवर्सी पर घिरे सोनू निगम, जानें बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियों का रिएक्शन सुबह होने वाली अज़ान पर सोनू निगम ने उठाए सवाल, कहा- ये गुंडागर्दी है सोनू निगम कंट्रोवर्सी पर बोले एजाज, ‘जो मेरे धर्म के खिलाफ बोलेगा मैं उसकी रिस्पेक्ट नहीं कर सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget