एक्सप्लोरर

सिंगर Diljit Dosanjh का गांव होता जा रहा है खाली, लगा हुआ है हर दूसरे घर पर ताला, वजह आई सामने

Diljit Dosanjh village named Kalan: मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का दोसांझ कलां गांव इन दिनों अपनी ही युवा पीढ़ी की उपेक्षा का शिकार है. गांव में हर दूसरे घर के दरवाजे पर ताला लगा दिख रहा है.

Diljit Dosanjh village named Kalan: मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का दोसांझ कलां गांव इन दिनों अपनी ही युवा पीढ़ी की उपेक्षा का शिकार है. गांव में हर दूसरे घर के दरवाजे पर ताला लगा दिख रहा है. यह समस्या सिर्फ कुछ घरों में नहीं है, बल्कि पूरे गांव में यही हालात हैं. पूरब से लेकर पश्चिम तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक दोसांझ गांव आबादी की कमी से जूझ रहा है. गांव के लोग एक से एक अच्छे मकानों पर ताला लगा कर चले गए हैं.

गांव से लोगों की बेरुखी के बारे में कुछ बुजुर्गों का मानना है कि गांव कुछ दिनों में खाली हो जाएगा. कारण जानने के लिए जब आईएएनएस की टीम गांव में पहुंची और लोगों से बात की, तो सच्चाई सामने आई.

क्यों खाली हो रहा है दिलजीत दोसांझ का गांव?

दिलजीत दोसांझ के चचेरे भाई जसविंदर सिंह ने बताया, 'पिछले कई साल से दोसांझ कलां गांव के लोग विदेश में जाकर बस गए हैं, जिसकी वजह से आधा गांव खाली हो गया है. दिलजीत दोसांझ के गायक बनने से पहले से ही गांव के लोगों के विदेश में जाकर बसने की वजह से गांव खाली होता जा रहा था. गांव में विदेश जाने की रीत पिछले कई सालों से चल रही है. अब गांव के हर घर का नौजवान और बच्चा विदेश जाकर ही बस गया है. इस वजह से मुझे लगता है कि आने वाले समय में यह गांव पूरी तरह से खाली हो जाएगा.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Esquire (@esquire)

उन्होंने आगे कहा, “सरकार यदि गांव के लोगों को स्वदेश में ही रोजगार मुहैया कराती तो शायद लोग विदेश जाना कम कर देते. ऐसा हुआ नहीं है. पूरे प्रदेश में ऐसे ही हालात हैं. लोग बाहर जाकर बस रहे हैं. ऐसे में एक दिन ऐसा समय आएगा कि गांव और शहरों के लोग विदेश में जाकर बस जाएंगे और गांव पूरी तरह खाली हो जाएंगे.”

गांव की रहने वाली एक महिला उषा कहती हैं, “गांव से लगभग आधे से ज्यादा लोग विदेश में जाकर रहने लगे हैं. पंजाब में लोगों को कोई रोजगार और कारोबार नहीं मिल रहा है. इस कारण यहां के लोग विदेश का रुख कर रहे हैं. गांव के तकरीबन ज्यादातर घरों में ताले लगे हुए हैं और नई पीढ़ी अपने माता-पिता के साथ विदेश में चली गई है.”

गुरमीत सिंह कहते हैं, “प्रदेश से पलायन रोकने के लिए सरकार कहती तो बहुत कुछ है, लेकिन कुछ भी हो नहीं पता. यहां पर लोगों को नौकरी या कामकाज नहीं मिलने की वजह से लोग विदेश जाकर कामकाज कर रहे हैं. इसके बाद वे वहीं पर बस जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Pawan Singh New Song: पावर स्टार पवन सिंह का भोजपुरी गाना 'कजरा मोहब्बत वाला' हुआ वायरल, रिलीज के साथ मचाया धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 51 करोड़ के पार, प्री-सेल्स में तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'दृश्यम 3' 51 करोड़ के पार, प्री-सेल्स में तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 2026 की 13 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
निमृत कौर के पिता को आतंकवादियों ने कर लिया था किडनैप, 7 दिन के टॉर्चर के बाद कर दी हत्या
निमृत कौर के पिता को आतंकवादियों ने कर लिया था किडनैप, 7 दिन के टॉर्चर के बाद कर दी हत्या
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget