एक्सप्लोरर

Sikandar Trailer Out: 'जब देखो किसी का मुंह तोड़कर घर चले आते हैं...' 'सिकंदर' का दमदार ट्रेलर आया सामने, जानें क्या है खास

Sikandar Trailer Out: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर का ट्रेलर आउट हो चुका है. यहां ट्रेलर देखने के साथ-साथ ये भी जानें कि ये फिल्म कैसी होने वाली है और क्या बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी?

Sikandar Trailer Out: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर का पहला टीजर आने के करीब 2 महीने बाद और फिल्म रिलीज होने से ठीक एक हफ्ते पहले, धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. ट्रेलर देखते ही आप ये अंदाजा लगा पाएंगे कि भाईजान इस बार किस तरह बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं.

तो बिना देर किए पहले ये ट्रेलर देखिए, सलमान का अंदाज देखिए और साथ ही देखिए एआर मुरुदॉस के डायरेक्शन की झलक, उसके बाद ट्रेलर कैसा है और क्यों खास है इस बारे में बात करेंगे.

सिकंदर का ट्रेलर देखें यहां

सबसे पहले सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर देखते हैं-

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर देखकर इतना तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म 30 मार्च से इतिहास लिखने की शुरुआत करने वाली है. फिल्म का ट्रेलर सलमान खान स्टाइल को ठीक से दिखाता है. ट्रेलर देखकर ये तो साफ पता चलता है कि सलमान खान मास मसाला फिल्मों के हीरो की तरह दिखने वाले हैं, जो जानबूझकर की गई गलतियों की सजा देते दिख रहे हैं और नेगेटिव किरदारों के हाथ पैर तोड़कर एक करते नजर आ रहे हैं.

ट्रेलर में थोड़े से गाने, थोड़ा सा प्यार और थोड़ी सी रश्मिका मंदाना को दिखाकर मेकर्स ने ये तो क्लियर कर दिया है कि फिल्म में सब कुछ होने वाला है. एक्शन से लेकर प्यार-रोमांस और थ्रिलर तक, लेकिन ये ठीक से कन्फर्म होता नहीं दिखा है कि सलमान खान वॉन्टेड लोगों की लिस्ट में क्यों दिखे हैं ट्रेलर में.

हालांकि, ट्रेलर में एक चीज गौर करने वाली है जिसमें रश्मिका मंदाना वो वाला गाना गाती दिखती हैं- 'शायद इस जनम में मुलाकात हो न हो'. इसके बाद ट्रेलर में इंटेसिंटी बढ़ती दिखती है. इसे देखकर हम सिर्फ ये कयास लगा सकते हैं कि कहीं सलमान का किरदार उनके लेडीलव के साथ हुए कुछ बुरे का बदला लेने तो नहीं उतरा है.

वैसे बता दें कि ट्रेलर में सलमान खान का स्वैग वैसा ही दिखा है जैसा कि है. उनकी डायलॉग डिलिवरी पिछले टीजर में दिखाई गई डायलॉग डिलिवरी से कहीं ज्यादा इफेक्टिव नजर आई है. पिछले टीजर में उनके एक्सप्रेशनलेस फेस पर चर्चाएं हुई थीं. हालांकि, इस बार उनके एक्सप्रेशन, एक्शन और स्वैग सब कुछ बढ़िया से देखने को मिला है.

सिकंदर की स्टारकास्ट और बजट

सिकंदर में सलमान खान के अलावा, ब्लॉकबस्टर फिल्मों की हीरोइन रश्मिका मंदाना भी हैं. उनके अलावा, फिल्म में प्रतीक बब्बर, और बाहुबली फिल्म सीरीज में कटप्पा का किरदार निभाने वाले सत्यराज मेन विलेन की भूमिका में दिखेंगे.

सिकंदर में काजल अग्रवाल, अंजिनी धवन और शरमन जोशी भी हैं. इस फिल्म के जरिए शरमन जोशी की फिल्मों में काफी लंबे समय बाद वापसी हुई है.

और पढ़ें: 'छावा' से कुछ घंटे और 4 करोड़ की दूरी पर है बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
थिएटर में छिपकर 'कभी अलविदा ना कहना' देख रहे थे करण जौहर, फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूल पाए
'कभी अलविदा ना कहना' की रिलीज से पहले डरे हुए थे करण जौहर, थिएटर में हुआ था कुछ ऐसा
Video: 'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली
'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget