एक्सप्लोरर

₹2200 में मिल रहा 'सिकंदर' का टिकट, सिंगल स्क्रीन पर भी बेहद महंगी है सलमान खान की फिल्म

Sikandar:सलमान खान की सिकंदर का बज पीक पर है. ऐसे में फिल्म की टिकटों की कीमत आसमान छू रही हैं. सिंगल स्क्रीन पर भी सिकंदर की टिकटें काफी महंगी बिक रही हैं.

 

Sikandar Ticket Price: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इस ईद यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. भाईजान की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि पहले ‘सिकंदर’ का बज कम देखा जा रहा था. वहीं रिलीज की तारीख से ठीक एक हफ़्ते पहले ट्रेलर के देर से रिलीज होने से भी कई लोग हैरान थे। लेकिन फाइनली ‘सिकंदर’ का बज पीक पर पहुंच गया है. इसी के साथ फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है.

ऐसे में फिल्म के टिकटों की कीमत भी आसमान छू रही है. फिल्म की टिकट की ऊंची कीमतों से साफ हो गया है कि ‘सिकंदर’ को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. मेट्रो सिटीज में सिकंदर की टिकटें ₹2000 से ज़्यादा में बिक रही हैं, यहाँ तक कि कुछ सिंगल स्क्रीन थिएटरों में रिक्लाइनर सीटों की कीमत ₹700 तक है.

सिंगल स्क्रीन में भी बेहद महंगी बिक रही हैं ‘सिकंदर’ की टिकटें
सलमान खान की फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग गुरुवार को शुरू हुई थी. बुकिंग वेबसाइट BookMyShow ने गुरुवार शाम तक देश के लगभग सभी सिनेमाघरों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के दादर में प्लाजा सिनेमा में शाम के शो में रिक्लाइनर सीटों के लिए टिकटों की कीमत ₹700 तक है. यह मुंबई में भी सिंगल स्क्रीन थिएटर के लिए काफी ज्यादा है. जहां कुछ लोग इसे हाई टिकट डिमांड कर रहे हैं, वहीं इंडस्ट्री के कुछ लोगों का कहना है कि इससे दर्शक दूर हो जाएंगे. सिंगल स्क्रीन थिएटर आमतौर पर मास ऑडियंस के लिए होते हैं, जो कम टिकट कीमतें पसंद करते हैं. हालांकि, दिल्ली के डिलाइट सहित अन्य हिस्सों में ज्यादातर सिंगल स्क्रीन की टिकटें ₹90-200 के बीच हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

मल्टीप्लेक्स में 2000 रुपये से ज्यादा की बिक रहीं सिकंदर की टिकटें
रिपोर्ट के मुताबिक मल्टीप्लेक्स पहले ही अपने प्रीमियम टिकटों के लिए ब्लॉकबस्टर प्राइसिंग यूज कर चुके हैं. मुंबई के मल्टीप्लेक्स 'डायरेक्टर कट' या 'लक्स' टिकट ₹2200 तक में बेच रहे हैं. दिल्ली में, ये कीमतें ₹1600 से 1900 के बीच हैं. इतनी ऊंची कीमतों के बावजूद, हैरानी की बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर में कई स्क्रीन पहले ही बिक चुकी हैं. यहां तक ​​कि बड़े शहरों के कई सिनेमाघरों में सामान्य मल्टीप्लेक्स सीटों की कीमतें भी ₹850-900 तक हैं.

एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित सिकंदर में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज ने अहम रोल प्ले किया है. यह फिल्म 30 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें:-'तारक मेहता...' की ‘बबीता जी’ ने ग्रीन सूट में दिखाया जलवा, ईद के लिए परफेक्ट रहेगा मुनमुन दत्ता का ये आउटफिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर मैन' ने शाहरुख-सलमान और प्रभास को पछाड़ा, सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार बने टॉम हॉलैंड
'स्पाइडर मैन' ने शाहरुख-सलमान और प्रभास को पछाड़ा, सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार बने टॉम हॉलैंड
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का बड़ा कमाल, 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
'आवारापन 2' बनी 'धुरंधर 2' के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट
गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, इस वजह से पहुंचीं फैमिली कोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget