एक्सप्लोरर

'मरजावां' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, आंखों में अंगारे लिए दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख

सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म 'मरजावां' के दो खास पोस्टर आज रिलीज कर दिए गए हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर ये पोस्टर रिलीज किए हैं जिनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म 'मरजावां' के दो खास पोस्टर आज रिलीज कर दिए गए हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर ये पोस्टर रिलीज किए हैं जिनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, ''हर चीज की हाइट बताने का बहुत शौक है तुझे. आज तुझे पता चलेगा बदले की हाइट क्या होती है.''

साथ ही सिद्धार्थ ने फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म की है. उन्होंने बताया कि ये फिल्म आने वाली 22 नवंबर को रिलीज होगी. इस पोस्टर में रितेश देशमुख हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं. उनके पीछे रावण का पुतला खड़ा नजर आ रहा है. जो हाथ में तलवार लिए हुए दिख रहा है. पोस्टर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में रितेश देशमुख बौने के किरदार में हैं. पोस्टर पर एक पंच लाइन लिखी नजर आ रही है कि 'कमीनेपन की हाइट तीन फुट'.

सिद्धार्थ ने एक और पोस्टर रिलीज किया जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''तेरी जान जान उखाड़ दूंगा जड़ से..तेरे तीन फुट के कद से..''. इस पोस्टर पर लिखा नजर आ रहा है, 'मैं मारूंगा मर जाएगा, दोबारा जन्म लेने से डर जाएगा.'

इस फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं. इसमें आंखों में अंगारे लिए सिद्धार्थ हाथों में हथियार लिए दिख रहे हैं. इस पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा के पीछे भी रावण का एक पुतला नजर आ रहा है. इस पोस्टर पर लिखा, 'इश्क में मारूंगा भी, मरूंगा भी'. फिल्म के इस डायलॉग से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म एक डाईहार्ट लव स्टोरी है.

आपको बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ स्क्रीन पर तारा सुतारिया, रकुल प्रीत और रितेश देशमुख नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन मिलाफ जाफरी कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला फिल्म का ये सीक्रेट
'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला ये सीक्रेट
'मिर्जापुर: द मूवी' का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रन हुआ पूरा, बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, कमाया 150 परसेंट प्रॉफिट
'मिर्जापुर: द मूवी' का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रन हुआ पूरा, बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, कमाया 150 परसेंट प्रॉफिट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget