एक्सप्लोरर

Sidharth Shukla Death: बिग बॉस फेम और टीवी एक्टर Siddharth Shukla की हार्ट अटैक से मौत

Sidharth Shukla Death: टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई है. सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी. आज उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई.

बॉलीवुड जगत से बहुत ही दुखद खबर है. टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मौत हो गई है. सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई.

मुंबई पुलिस ने आधिकारिक रुप से उनके मौत की जानकारी दी है.

उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है.

सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली. दुखद ये है कि इस सीरीयल की लीडिंग एक्ट्रेस प्रत्युषा बैनर्जी ने कुछ साल पहले सुसाइड कर लिया था. अब इस सीरियल के ये दोनों बड़े सितारे हमारे बीच नहीं रहे.

2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरीयल बाबुल का अंगना छूट ना सीरीयल से किया था. बालिका वुध से फेमस होने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए. बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया.

ये खबर मिलने के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है. उनके फैंस और चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं. बहुत ही कम उम्र में दुनिया छोड़कर जा चुके सुशांत सिंह राजपूत के गम से अभी लोग उबर नहीं पाए थे कि आज सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने देश को गम में डुबो दिया है.

बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली. उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया. दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे.

इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नज़र आए थे. उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट भी किया था. 

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई के हिंदु ब्राहम्ण परिवार में हुआ था. अपने मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. 

सिद्धार्थ शुक्ला पिछले दिन तक लगातार काम कर रहे थे. कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर उन्होंने एक छोटी सी बच्ची के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसे खूब पसंद किया गया. अब तक फैंस ये मानने को तैयार नहीं है कि ये एक्टर हमारे बीच नहीं रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget