एक्सप्लोरर

‘शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी’ के 13 साल पूरे, बोमन ईरानी ने खास अंदाज में किया याद

Shirin Farhad Ki Toh Nikal Padi: बोमन ईरानी और फराह खान की फिल्म ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी’ को 13 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की.

बॉलीवुड स्टार बोमन ईरानी की फिल्म ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी’ को रविवार को 13 साल पूरे हो गए. इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया क्यों ये फिल्म उनके लिए आज भी खास है.

एक्टर ने फिल्म के सीन्स से शेयर की स्पेशल पोस्ट

बोमन ईरानी ने अपनी पोस्ट में मूवी के कुछ सीन्स एनिमेटेड अंदाज में पेश किए हैं. इसे शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, "कुछ फिल्में किरदार की वजह से खास होती हैं, कुछ लोगों की वजह से, और शिरीन फरहाद तो निकल पड़ी दोनों ही वजहों से मेरे लिए खास है. फरहाद पस्ताकिया बनना, शिरीन यानी फराह खान के साथ काम करना और बेला का निर्देशन, इन सबने इस मूवी को एक अविस्मरणीय यात्रा बना दिया. कॉमेडी से भरपूर और दिल को छू लेने वाली एक फिल्म..आज फिर से इसका जश्न मनाना कितना सुखद है.."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)

क्या थी शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी की कहानी?

फिल्म में 45 साल के पारसी शख्स की कहानी थी, जो कुंवारा है. वह अपनी मां और दादी के साथ रहता है, और एक दिन उसकी लाइफ में शिरीन की एंट्री होती है. इसके बाद तीनों की जिंदगी में नए ट्विस्ट आते हैं. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने लिखा था. इसकी डायरेक्टर बेला भंसाली थी.

फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में नजर आए थे बोमन

बोमन ईरानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनको हाल ही में फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में देखा गया था. इसे 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था. इसके अलावा बोमन ने को बहुत जल्द ही फिल्म 'खोसला का घोसला' पार्ट 2 में देखा जाएगा. इसकी शूटिंग नवंबर 2025 में शुरू होने वाली है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boman Irani (@boman_irani)

शाहरुख खान पर बोमन ईरानी ने कही थी ये बात

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में बोमन ईरानी ने शाहरुख के साथ काम करने के अपने अनुभव की बात की थी. इसमें उन्होंने कहा, "शाहरुख को सेट पर रहना बहुत पसंद है. उन्हें लोगों के साथ रहना अच्छा लगता है. मेरे लिए उनका एक शरारती पक्ष भी है. वो बहुत उदार हैं. उनका दिल बहुत बड़ा है. उनके सुइट का दरवाजा हमेशा खुला रहता है. एक तरफ सारे स्नैक्स रखे होते हैं. लोग आते-जाते हैं, स्नैक्स लेते हैं. जब उनके पास समय होता है, तो वह उनके साथ खेलते हैं. सेट हमेशा मजेदार रहता है.."

ये भी पढ़ें - 

Celebs Spotted: डैशिंग लुक में स्पॉट हुए कार्तिक आर्यन, तो हॉल्टर नेक ड्रेस में मौनी ने ढाया कहर, देखें बाकी स्टार्स का तस्वीरें

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वालै है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वालै है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
'खाते इस देश का हैं लेकिन...' नसीरुद्दीन शाह को कंगना रनौत ने कहा 'लोमड़ी', बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस
'खाते इस देश का हैं लेकिन...' नसीरुद्दीन शाह को कंगना रनौत ने कहा 'लोमड़ी
Live Update: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ प्री टिकट सेल में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? जानें- दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' प्री टिकट सेल में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? जानें- दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget