एक्सप्लोरर

शूटिंग के बीच फैली थी शिल्पा शिरोडकर की मौत की झूठी खबर, एक्ट्रेस ने बताया क्या हुआ था तब

Shilpa Shirodkar: 90 के दशक की एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने पिंकविला के इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म रघुवीर की शूटिंग के दौरान उनकी मौत की झूठी खबरें उड़ी थीं.

शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं. उन्होंने खुदा गवाह, आंखें जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम करके अपनी पहचान बनाई है. उनकी की हुईं फिल्मों को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं.

लेकिन हाल ही में उन्होंने पिंकविला संग हुए एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए एक अजीब और डरावने हादसे का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि एक बार शूटिंग के दौरान लोगों को लगने लगा कि उनकी मौत हो गई है, यहां तक कि ये खबर अखबार की हेडलाइन भी बन गई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SCREEN (@ieentertainment)

जब लोग सोचने लगे कि शिल्पा मर चुकी हैं 

ये बात तब की है जब शिल्पा फिल्म रघुवीर की शूटिंग कर रही थीं. उस समय वो कुल्लू-मनाली में थीं और उनके साथ एक्टर सुनील शेट्टी भी शूट कर रहे थे. उस वक्त मोबाइल फोन नहीं थे, इसलिए उनके पापा होटल में बार-बार फोन कर रहे थे, लेकिन बात ही नहीं हो पा रही थी. उसी समय एक अखबार में एक खबर छपी की शिल्पा शिरोडकर को गोली मार दी गई है. 

ये खबर पढ़कर उनके घरवाले बहुत डर गए थे. जब शिल्पा शिरोडकर को ये पता चला कि उनके फोन में उनके पापा की 20-25 मिस्ड कॉल थीं.


शूटिंग के बीच फैली थी शिल्पा शिरोडकर की मौत की झूठी खबर, एक्ट्रेस ने बताया क्या हुआ था तब

प्रमोशन का हिस्सा थी ये अफवाह

बाद में जब शिल्पा को इस बात की सच्चाई पता चली तो मालूम चला कि ये सब फिल्म के प्रमोशन के लिए किया गया था. शिल्पा को पहले तक इस पब्लिसिटी स्टंट के बारे में कोई जानकारी नहीं थीं. उन्होंने बताया कि उस समय कोई पीआर नहीं होता था और न कोई कुछ बताता था. उन्हें फिर बाद में जाकर पता चला कि ऐसा भी कुछ हुआ है. 

हालांकि वो इस बात को जानकर ज्यादा नाराज नहीं हुईं थीं क्योंकि फिल्म उस वक्त ठीक-ठाक चल गई थी. फिल्म रघुवीर साल 1995 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 

इनके वर्कफ्रंट की अब बात करें, तो बता दें कि इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म भ्रष्टाचार से की थी. बाद में उन्होंने टीवी शो में भी काम किया था. उसके बाद फिर वो साल 2024 में सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 में भी नजर आई थीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत
'सड़क के डिवाइडर पर बैठ जाता था...' नौकरी छोड़ एक्टर बने राहुल बॉस, सेट पर बैठने के लिए नहीं मिलती थी कुर्सी
एक्टर बनने के लिए राहुल बोस ने छोड़ी थी नौकरी, सेट पर बैठने के लिए नहीं मिलती थी कुर्सी
'असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील
'असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget