एक्सप्लोरर

आज ED के सामने पेश होंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

Money Laundering Case: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा आज ईडी के सामने पेश होंगे. उनसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की जाएगी. मामले में कुंद्रा को बीते दिन ईडी ने समन भेजा था.

Money Laundering Case: शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा और समेत कई अन्य लोगों के घर पर रेड डाली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. वहीं पोर्न प्रोडक्शन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज कुंद्रा समेत कई लोगों को ईडी ने कल समन भी भेजा था.अब सोमवार यानी आज राज कुंद्रा की ईडी के सामने पेशी होनी है.

आज ईडी के सामने पेश होंगे राज कुंद्रा
बता दें कि साल 2021 के पोर्न प्रोडक्शन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक प्रमुख संदिग्ध हैं. उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच ने भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था. अब ताजा खबरों के मुताबिक राज कुद्रा को सोमवार सुबह मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने कहा, ''राज कुंद्रा को ईडी ने समन भेजा है और वह पोर्नोग्राफी मामले में कल सुबह 11 बजे ईडी के सामने पेश होंगे.''

शिल्पा शेट्टी के वकील ने क्या कहा? 
वहीं शिल्पा शेट्टी के वकील ने बयान देते हुए कहा कि एक्ट्रेस और उनके मुवक्किल ऐसे किसी भी मामले में शामिल नहीं हैं. उन्होंने कहा, ''मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि मेरी मुवक्किल श्रीमती शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है. ये खबरें सच नहीं हैं और भ्रामक हैं.''

मेरे निर्देशों के अनुसार, मिसेज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पर प्रवर्तन निदेशालय की कोई छापेमारी नहीं हुई है क्योंकि उनका किसी भी नेचर के क्राइम से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, विचाराधीन मामला राज कुंद्रा के संबंध में चल रही जांच है, और वह सच्चाई सामने लाने के लिए जांच में सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ''इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से रिक्वेस्ट करूंगा कि वे श्रीमती शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के वीडियो, पिक्चर्स और नाम का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है.

उस गैर-जिम्मेदार पत्रकारिता के खिलाफ सख्त संज्ञान लिया जाएगा जिसमें इस मामले पर  शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की तस्वीरें या वीडियो शेयर किए गए हैं.

ये भी पढ़ें:-जब ज्यादा कमाई के चक्कर में एक बिजनेसमैन के अंतिम संस्कार में पहुंच गए थे चंकी पांडे, हैरान कर देगा किस्सा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget