एक्सप्लोरर

जब कंगना रनौत को बहू बनाने पर ऐसा आया था Shekhar Suman का रिएक्शन, बोले- 'अभी चलना सीखा है, घूंघट कैसे उठाएगा'

Adhyayan Suman Kangana Ranaut Relationship: एक दौर था जब कंगना रनौत और अध्ययन सुमन के अफेयर के किस्से सुर्खियों में थे. एक्टर ने ओपेनली इसपर बात की जबकि एक्ट्रेस ने कभी उस बात को एक्सेप्ट नहीं किया.

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी 1 मई से नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है. 8 एपिसोड की इस सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा है. इस सीरीज में एक लंबी स्टारकास्ट नजर आई जिनमें से एक शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन हैं.

इस सीरीज में दोनों नवाब का रोल प्ले कर रहे हैं और इस वजह से इन दिनों वे दोनों ही सुर्खियों में हैं. शेखर सुमन ने हमेशा अपने बेटे अध्ययन का करियर बनाने का प्रयास किया लेकिन वो ज्यादा सफल हो नहीं पाया. शेखर ने बेटे की पर्सनल लाइफ पर भी खुलकर बात की, चाहे वो उनका कंगना रनौत से अफेयर हो या फिर अध्ययन का डिप्रेशन फेज हो.

साल 2009 में जब अध्ययन सुमन ने अपना बर्थडे मनाया था तो बर्थडे पार्टी के दौरान अध्ययन ने मीडिया के सामने कंगना के लिए एक रोमांटिक गाना गाया. शेखर सुमन ने भी उसपर खुलकर बात की थी. शेखर ने अध्ययन और कंगना के रिश्ते पर क्या कहा था चलिए आपको बताते हैं.

शेखर सुमन ने अध्ययन और कंगना रनौत पर क्या कहा था?

23 जनवरी 2009 को फिल्म राज: द मिस्ट्री रिलीज हुई और इसके करीब 10 दिन पहले अध्ययन सुमन ने अपना 22वां बर्थडे मनाया था. उस समय कंगना भी उनकी बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं. जहां पार्टी थी वहां जब अध्ययन और कंगना फिल्म को लेकर मीडिया के रुबरू हुए तो उन दिनों उनके अफेयर के चर्चे पहले से चल रहे थे.

मीडिया ने जब अध्ययन से कंगना को लेकर जब सवाल पूछा तो अध्ययन ने इसका जवाब गाना गाकर दिया. उस फिल्म का सुपरहिट गाना 'सोनियो..' अध्ययन ने गाया जिसे कंगना मुस्कुराते हुए सुन रही थीं.


जब कंगना रनौत को बहू बनाने पर ऐसा आया था Shekhar Suman का रिएक्शन, बोले- 'अभी चलना सीखा है, घूंघट कैसे उठाएगा 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय जब शेखर सुमन से उन दोनों के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेबाकी के साथ जवाब दिया. शेखर सुमन ने कहा, 'देखिए...हर किसी को अपने जीवनसाथी को ढूंढने का हक है और अगर अध्ययन ऐसा करेगा तो हमें कोई एतराज नहीं. अगर आप इसे प्यार का नाम दे रहे हैं तो प्यार हमेशा रहता है. मैंने उसे साफतौर पर कह दिया है कि अभी तुमने चलना सीखा है, घूंघट कैसे उठाओगे. इसका मतलब पहले करियर बनाओ और अगर आज से 6-7 साल बाद भी प्यार ऐसा ही रहा तो शादी जरूर कर लेना. अगर ऐसा होता है तो हमें खुशी होगी.'

कैसे टूटा अध्ययन और कंगना का रिश्ता?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ कनन से बातचीत में अध्ययन सुमन ने अपने और कंगना के रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में खुलकर बातें की थीं. अध्ययन ने कहा था, 'मैं उस इंसान (कंगना रनौत) के बारे में बाते नहीं करना चाहता जिसका जिक्र आप कर रहे हैं क्योंकि मैं बीती बातें भूल गया हूं. आपने सवाल किया इसलिए मैं जवाब दे रहा हूं लेकिन मैंने इसे बड़े पैमाने पर बोलना बंद कर दिया है. जिंदगी बहुत आगे बढ़ चुकी है, तब मैं 22 का था अब 36 का हो गया हूं.'


जब कंगना रनौत को बहू बनाने पर ऐसा आया था Shekhar Suman का रिएक्शन, बोले- 'अभी चलना सीखा है, घूंघट कैसे उठाएगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2016 में अध्ययन सुमन ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कंगना ने उनके साथ भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया है. उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस ने उनके ऊपर 'काला जादू' कर दिया था. अध्ययन के पिता शेखर सुमन ने भी बताया कि ब्रेकअप के बाद अध्ययन को काफी समय लगा संभलने में लेकिन आज वो ठीक हैं और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मां नरगिस को याद कर निकले संजय दत्त के आंसू, पुरानी तस्वीरों पर लिखा- आपकी मौजूदगी हमेशा मैं महसूस करता हूं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget