एक्सप्लोरर

Shekhar Suman Joins BJP: एक्टर शेखर सुमन बीजेपी में शामिल, 2009 में शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

Shekhar Suman Joins BJP: हीरामंडी एक्टर शेखर सुमन अब राजनीति में उतर गए हैं. वो बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

Shekhar Suman Joins BJP: बॉलीवुड एक्टर इन दिनों अपनी वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हीरामंडी को लेकर सुर्खियों में बने हुए शेखर सुमन ने अब बीजेपी ज्वाइन कर ली है.  शेखर सुमन ने साल 2009 में पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं.दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में विनोद तावड़े की मौजूदगी में शेखर सुमन ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. शेखर सुमन ने ऐसे समय में बीजेपी ज्वाइन की है जब देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान पहले से ही चल रहे हैं. हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि शेखर सुमन भविष्य में चुनाव लड़ेंगे या नहीं.


शेखर सुमन के बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा- कल तक मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां बैठूंगा क्योंकि जीवन में कई चीजें जाने-अनजाने में होती हैं. मैं यहां बहुत सकारात्मक सोच के साथ आया हूं और मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यहां आने का आदेश दिया.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कजा तंज

शेखर सुमन के बीजेपी में शामिल होने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उन पर तंज कसा है. उन्होंने जूम से खास बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'उनके बीजेपी में शामिल होने का समय बहुत दिलचस्प है. वह एक राजनीतिक पार्टी में शामिल हुए हैं, वह भी सत्ताधारी पार्टी में, जबकि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. क्या वह मई 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर मुझसे मिली शाही हार को भूल गए हैं? 

शेखर सुमन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज हीरामंडी की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. ये सीरीज इसी महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. हीरामंडी में शेखर सुमन की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. खास बात ये है कि इस सीरीज में शेखर सुमन के साथ उनके बेटे अध्य्यन सुमन भी नजर आए हैं. उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सेगल, फरीदा जलाल और फरदीन खान अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

 

शेखर सुमन सीरीज में मनीषा कोइराला के साथ अपने इंटीमेट सीन को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने इस सीन के बारे में बताया था कि संजय लीला भंसाली ने आखिरी समय पर इस सीन में बदलाव किया था.

रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का हाथ

बता दें शेखर सुमन से पहले हाल ही में टीवी एक्ट्रेस रुपाली गागुंली बीजेपी में शामिल हुई थीं. बीजेपी में शामिल होने पर रुपाली ने कहा था- जब मैं विकास के इस 'महायज्ञ' को देखती हूं तो मुझे लगता है कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए. मुझे आपका आशीर्वाद और समर्थन चाहिए ताकि मैं जो भी करूं, सही और अच्छा कर सकूं.

ये भी पढ़ें: Met Gala 2024: फूलों से सजा है ईशा अंबानी का मेट गाला आउटफिट, गाउन को बनाने में लग गए हजारो घंटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget