एक्सप्लोरर

दीपिका के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा-अगर वह बीजेपी के समर्थन में खड़ी होती उन्हे ट्रोल नहीं किया जाता

दीपिका के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी मैदान में उतरे. शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर ट्रोलर सेल चलाने का आरोप लगाया.

मुंबई: जेएनयू में छात्रों के साथ हुई हिंसा के विरोध में आज पूरा देश गुस्से की आग में उबल रहा है. दिल्ली से लेकर मुंबई तक छात्र सड़कों पर उतरे हुए हैं. छात्र प्रदर्शन के माध्यम से इस हिंसा का विरोध कर रहे हैं. दिल्ली के जेएनयू और मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया में छात्रों द्वारा सरकार के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया.

एक तरफ जहां मुंबई में छात्रों के समर्थन में निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू और दिया मिर्जा सहित अन्य शामिल हुए तो वहीं जेएनयू में छात्रों के समर्थन में दीपिका पादुकोण पहुंची. छात्रों के समर्थन में पहुंची दीपिका को ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया गया. उनके इस समर्थन को पब्लिसिटी स्टंट भी बताया गया. इतना ही नहीं उनकी आने वाली फिल्म '' छपाक'' को भी निशाना बनाया गया. ट्विटर पर#boycottChhapaak भी ट्रेंड होने लगा.

ट्विटर पर जारी इस घमासान के बीच दीपिका को कई फिल्म हस्तियों का समर्थन भी मिला. वहीं दीपिका के समर्थन में बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी मैदान में उतरे. शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर ट्रोलर सेल चलाने का आरोप लगाया.

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, '' आज अगर दीपिका बीजेपी के समर्थन में खड़ी होतीं तो दीपिका को इस तरह ट्रोल नहीं किया जाता. ये बहुत ही दुखद बात है कि दीपिका जैसी एक बहादुर लड़की पर आज पब्लिसिटी का आरोप लगाया जा रहा है. मैं उसकी हिम्मत की दाद देता हूं और सराहना करता हूं कि बिना परवाह किये वो जेएनयू गईं और इस प्रदर्शन में शामिल हुईं, लेकिन बीजेपी को ये नागवार गुजरा.''

सिन्हा ने कहा कि बीजेपी ने एक ऐसी विशेष लोगों की टीम तैयार कर रखी है, जो उनके खिलाफ बोलने वालों को बुरी तरह ट्रोल करे. हमें भी ट्रोल किया जाता है. मेरी बेटी सोनाक्षी भी दीपिका के समर्थन में उतरी हैं उसे भी बीजेपी ट्रोल करेगी.

ये भी पढ़ें-

JNU हिंसा: कैंपस के छात्र और शिक्षक संघ का मार्च आज, फीस बढ़ोतरी वापस लेने और VC को हटाने की मांग

पैरों की रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 5 बजे तक का कलेक्शन
Dada: राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
राजकुमार राव या सौरव गांगुली...जानिए दोनों दिग्गजों में कौन हैं ज्यादा अमीर?
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं, लेकिन...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत दोसांझ की दो टूक
'ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत की दो टूक

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget