एक्सप्लोरर

महेश आनंद की मौत के बाद शक्ति कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मैंने उन्हें शराब छोड़ने को कहा था

शक्ति कपूर ने बताया कि महेश आनंद को एक लंबे अरसे से कोई काम नहीं मिला था, जिसकी वजह से वो काफी उदास थे. साथ ही उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि महेश को शराब की लत थी.

मुंबई: हिंदी सिनेमा में खलनायक के किरदार से एक वक्त पर बेहद मशहूर हुए अभिनेता महेश आनंद की बीते 9 फरवरी को उनके ही घर में लाश मिली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पुलिस और उनकी बहन दरवाज़ा तोड़ कर अंदर पहुंचे तो उन्हें वहां महेश का शव मिला. दो दिनों तक लगातार उनके घर के सहायक के बेल बजाने के बाद भी जब अंदर से दरवाज़ा नहीं खोला गया तो उन्होंने इसकी शिकायत की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके शव के पास से शराब से भरी एक ग्लास मिली, हालांकि किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है. पुलिस ने इस मामले में एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है.

महेश आनंद के मौत की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ होने की उम्मीद है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि महेश पिछले कई सालों से गुमनामी में जी रहे थे, जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में चले गए थे. महेश के निधन के बाद अब अभिनेता शक्ति कपूर ने भी उनको लेकर बड़ा खुलासा किया है.

महेश आनंद की मौत के बाद शक्ति कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मैंने उन्हें शराब छोड़ने को कहा था

शक्ति कपूर ने वेबसाइट सिनेब्लिट्ज़ से बात करते हुए कहा कि महेश को एक लंबे अरसे से कोई काम नहीं मिला था, जिसकी वजह से वो काफी उदास थे. उन्होंने कहा, “काम नहीं मिलने की वजह से महेश उदास थे और वो शराब के आदी भी हो गए थे. शराब के नशे में वो लोगों को बुलाते थे. पहलाज जी ने उन्हें अपनी फिल्म के क्लाइमैक्स में एक छोटा सा रोल दिया, जिसमें उन्होंने अच्छा काम किया था.”

शक्ति कपूर के मुताबिक पहलाज जी (निहलानी) ने महेश को शराब पीने से रोका था, लेकिन वो नहीं रुके. उन्होंने बताया, “मैंने भी उन्हें शराब छोड़ने के लिए कहा था क्योंकि मैंने इसी तरह का मामला कुछ सालों पहले देखा था जब गेविन (गेविन पैकर्ड) की मौत हुई थी.

आपको बता दें कि महेश विलेन के किरदारों को निभाने के बाद काफी मशहूर हुए थे. 90 के दशक में वो कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे. उन्हें कुरुक्षेत्र, कूली नंबर वन, शहंशाह, स्वर्ग, थानेदार, आया तूफान और प्यार किया नहीं जाता जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है. महेश ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है, जिनमें गोविंदा, सनी देओल, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे कलाकार शामिल हैं.

महेश आनंद आखिरी बार प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी की फिल्म रंगीला राजा में एक छोटे से रोल में नज़र आए थे. इस फिल्म में गोविंदा और शक्ति कपूर जैसे कलाकार भी थे. फिल्म 18 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
'मेरी ताकत, मेरा घर…' सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को यूं किया बर्थडे विश
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget