एक्सप्लोरर

Shaitaan Box Office Collection Day 11: सेकंड मंडे घट गई ‘शैतान’ की कमाई, 11वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन

Shaitaan Box Office Collection Day 11: अजय देवगन की ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार के साथ परफॉर्म किया है. हालांकि दूसरे मंडे इस फिल्म ने पहली बार अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.

Shaitaan Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ ने पिछले 11 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. इस हॉरर थ्रिलर को सिनेमाघरों में पहले दिन से ही दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ ये फिल्म धुआंधार कमाई भी कर है. यहां तक कि ‘शैतान’ सिनेमाघरों में हालिया रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ और अदा शर्मा की ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ पर भारी पड़ रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘शैतान’ ने रिलीज के 11 वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?  

‘शैतान’ ने रिलीज के 11 वें दिन कितनी की कमाई?
विकास बहल के निर्देशन में बनी हॉरर जॉनर की फिल्म ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है और इसी के साथ ‘शैतान’ ने शानदार कलेक्शन भी किया है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10 दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘शैतान’ ने पहले दिन 14.5 करोड़ से खाता खोला था.

इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते में 79.75 करोड़ की कमाई की. ये फिल्म अब रिलीज के दूसरे हफ्ते में है. जहां सेकंड फ्राइडे को ‘शैतान’ ने 5.05 करोड़ की कमाई की थी तो दूसरे शनिवार को फिल्म ने 68.32 फीसदी की तेजी के साथ 8.5 करोड़ कमाए. वहीं 10वें दिन यानी सेकंड संडे को ‘शैतान’ ने 14.71 फीसदी के उछाल के साथ 9.75 करोड़ बटोरे. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘शैतान’ ने रिलीज के 11वें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘शैतान’ का घरेलू बाजार में 11 दिनों का कुल कलेक्शन अब 106.05 करोड़ रुपये हो गया है.

‘शैतान’ ने वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?
‘शैतान’ ने देश ही नहीं दुनियाभर में तहलका मचाया हुआ है. ग्लोबल ऑडियंस से भी इस सुपरनैचुरल थ्रिलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है इसी के साथ ‘शैतान’ ने दुनियाभर में भी शानदार कलेक्शन कर लिया है. जियो स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘शैतान’ के 10 दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं. इसके मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में दुनियाभर में 152.11 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं 11वें दिन ये फिल्म 155 करोड़ के पार हो जाएगी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

‘शैतान’ स्टार कास्ट
हॉरर थ्रिलर ‘शैतान’ में अजय देवगन के अलावा आर माधवन और ज्योतिका और जानकी बोडीवाला ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म गुजराती में बनी मूवी वश की हिंदी रीमेक है. ‘शैतान’ 8 मार्च को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई और शुरुआती दिन से ही इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. ये फिल्म एक पिता के अपनी बेटी को शैतानी ताकतों से बचाने की कहानी पर बेस्ड है. फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर फैमिली मैन के किरदार में दिल  छू लिया है. वहीं आर माधवन ने अपने शैतानी रूप को दिखाकर पूरी लाइमलाइट बटोर ली है. 

ये भी पढ़ें:-Yodha Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘योद्धा’, चौथे दिन बस इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget