एक्सप्लोरर

Gauri Khan Birthday Special: बॉलीवुड की 'पावर लेडी' गौरी खान कितनी पढ़ी-लिखी है? उनका असली नाम जानते हैं आप?

Gauri Khan Birthday Special: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान का आज बर्थडे है. 50 की उम्र पार करने के बाद भी गौरी खान तमाम एक्ट्रेस को स्टाइल के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं.

Gauri Khan Birthday Special: फिल्म प्रॉड्यूसर, इंटीरियर डिजाइनर और बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेगम गौरी खान (Gauri Khan) आज अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. मल्टी टैलेंटेड गौरी खान को बी-टाउन की 'पावर लेडी' कहा जाता है.

गौरी ने कई हाई-प्रोफाइल सेलेब्स के घर और ऑफिसर का इंटीरियर डिजाइन किया है. वह प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की को-फाउंडर होने के  साथ को-चेयरपर्सन भी हैं. चलिए आज यहां जानते हैं बॉलीवुड के बादशाह की बेगम गौरी खान कितनी पढ़ी-लिखी हैं.

गौरी खान कितनी पढ़ी-लिखी हैं
गौरी छिब्बर (अब खान) की पैदाइश दिल्ली में हुई.वह पंजाबी हिंदू-ब्राह्मण पैरेंट्स सविता और कर्नल रमेश चंद्र छिब्बर की बेटी हैं. गौरी ने अपनी स्कूली एजुकेशन लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने  मॉडर्न स्कूल वसंत विहार, नई दिल्ली से हाई स्कूल पास किया. गौरी ने लेडी श्रीराम कॉलेज से बी.ए. (ऑनर्स) हिस्ट्री में किया है. इसके बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग का छह महीने का कोर्स भी किया. ये कोर्स करने के बाद गौरी ने अपने पिता के गारमेंट बिजनेस में शामिल हो गई और यहां उन्होंने टेलरिंग भी सीखी.



Gauri Khan Birthday Special: बॉलीवुड की 'पावर लेडी' गौरी खान कितनी पढ़ी-लिखी है? उनका असली नाम जानते हैं आप?

बड़े-बड़े सेलेब्स का घर डिजाइन कर चुकी हैं गौरी खान
गौरी कड़ी मेहनत में विश्वास करती हैं. बेशक वह बालीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की वाइफ हैं लेकिन उन्होंने अपनी खुद की अलग पहचान बनाई है. चमक-दमक वाली बॉलीवुड की दुनिया में गौरी खान का अपना एक अलग रुतबा है. बड़े-बड़े सेलेब्स उनसे अपने सपनों के महल का इंटीरियर डिजाइन कराने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं. फॉर्च्यून मैग्जीन में "50 सबसे पॉवरफुल महिलाओं" में भी वह शामिल हो चुकी हैं.


Gauri Khan Birthday Special: बॉलीवुड की 'पावर लेडी' गौरी खान कितनी पढ़ी-लिखी है? उनका असली नाम जानते हैं आप?

गौरी खान ने कई फिल्मों को किया है प्रॉड्यूस
बर्थडे गर्ल गौरी ने 2002 में, अपने शौहर शाहरुख के साथ ‘रेड चिलीज़’ नाम से एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी. इसके बाद उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'मैं हूं ना' को प्रोड्यूस किया. उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया  है. गौरी एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर तो हैं ही वहीं इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में भी उनका बड़ा नाम हैं. गौरी ने सुजैन खान के साथ एक ज्वाइंट पार्टनरशिप में एक इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपना बिजनेस शुरू किया था. आज गौरी खान अपने खुद के दम पर करोडों की दौलत की मालिकन हैं.


Gauri Khan Birthday Special: बॉलीवुड की 'पावर लेडी' गौरी खान कितनी पढ़ी-लिखी है? उनका असली नाम जानते हैं आप?

गौरी खान की नेट वर्थ कितनी है
गौरी की कुल प्रॉपर्टी 1600 करोड़ बताई जाती है और वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी बहुत पैसा कमाती है. गौरी के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की कीमत 500 करोड़ है और इसे बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला प्रोडक्शन हाउस माना जाता है. लैंड्स एंड, बैंडस्टैंड में खान परिवार का बंगला मन्नत हैं. इस आलीशान घर की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनके पास एक आलीशान Bentley Continental है और इसकी कीमत लगभग 2.25 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, गौरी की मुंबई में अपनी लग्जरी शॉप भी है जो जुहू तारा रोड, सांताक्रूज में है. उनकी इस शॉप की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जाती है.

ये भी पढ़ें
एक्ट्रेस Nafisa Ali ने सफेद बालों को रंग दिया गुलाबी, सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंन्ट्स

नीना गुप्‍ता की बेटी मसाबा ने बिकिनी में फ्लॉन्‍ट की परफेक्‍ट बॉडी, तस्‍वीरें देख फैंस के उड़े होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget