एक्सप्लोरर

एक्शन और कॉमेडी फिल्मों में दिखेंगे शाहरुख खान, राजू हिरानी समेत इन डाइरेक्टरों के साथ साइन की फिल्में

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख ने पिछले एक साल में कई स्क्रिप्ट रिजेक्ट की हैं, जिसके कारण वह अभी तक किसी नई फिल्म में नहीं दिखे. आखिरी बार 2018 में उनकी फिल्म ‘जीरो’ आई थी.

बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक शाह रुख खान पिछले लगभग डेढ़ साल से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं. किंग खान के फैंस को उनकी नई फिल्मों का इंतजार है. फिलहाल तो उनका इंतजार इस साल के अंत तक जारी रहेगा, लेकिन अगले साल उनके लिए बेहद खास होने वाला है. शाहरुख की कम से कम 2 फिल्मों के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है और इसमें से एक मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ होगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख ने पिछले एक साल में कई स्क्रिप्ट रिजेक्ट की हैं, जिसके कारण वह अभी तक किसी नई फिल्म में नहीं दिखे. आखिरी बार 2018 में उनकी फिल्म ‘जीरो’ आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी.

पहली बार राजू हिरानी के साथ SRK

ऐसे में आपको बताते हैं कि आने वाले दिनों में शाहरुख किन प्रोजेक्ट्स पर काम करने जा रहे हैं.

शाहरुख सबसे पहले इसी साल सिद्धार्थ आनंद की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. बैंग-बैंग और वॉर जैसी जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्में बना चुके सिद्धार्थ की ये फिल्म भी धुआंधार एक्शन से भरपूर होगी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को फिलहाल ‘पठान’ नाम दिया गया है और इसमें शाहरुख के कैरेक्टर का नाम भी पठान ही होगा. माना जा रहा है कि इसमें उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. दोनों आखिरी बार चेन्नई एक्सप्रेस में साथ दिखे थे. फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर में शुरू होगी.

वहीं, अपनी सोशल कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर राजू हिरानी के साथ पहली बार शाहरुख काम करने के लिए तैयार हैं. ये फिल्म भी एक सोशल कॉमेडी होगी. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म भी एक गंभीर सामाजिक मुद्दे पर होगी, जिसमें कॉमेडी का भी तड़का रहेगा. इस फिल्म की थीम प्रवासी (immigrants) होंगी. फिल्म की शूटिंग इस साल अगस्त में शुरू होनी थी, लेकिन महामारी के कारण इसमें देरी हो गई.

एक्शन और कॉमेडी पर शाहरुख का जोर शाहरुख की पिछली कुछ फिल्मों और आने वाली फिल्मों को देखकर लग रहा है कि एक्शन और कॉमेडी को एक साथ लेकर चलने की कोशिश में हैं. इसलिए वह राज और कृष्णा डीके की एक एक्शन-कॉमेडी में नजर आने वाले हैं. राज-डीके की जोड़ी अपने अलग अंदाज की एक्शन-कॉमेडी के लिए मशहूर हो चुकी है. इस जोड़ी ने गो-गोवा-गॉन और स्त्री जैसी मजेदार फिल्में दी हैं. फिल्म 2021 में रिलीज होने की संभावना है.

इसके साथ ही शाहरुख ने साउथ के सुपरहिट डाइरेक्टर एटली कुमार के साथ भी एक फिल्म साइन की है. यह फिल्म पूरी तरह कमर्शियल मसाला फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग 2021 में शुरू होने की संभावना है. इस फिल्म के लिए एटली धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और फिल्म हिंदी और तमिल में होगी.

ये भी पढ़ें

ऋतिक रोशन के साथ अपने रिश्ते पर ट्वीट कर ट्रोल हुईं कंगना, पढ़े क्या है पूरा मामला

राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में पंडित जसराज का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे श्रेया घोषाल-कैलाश खेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने मारी बाजी, 'धमाल 4' की रफ्तार हुई धीमी, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश
सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की '3 इडियट्स', जानिए रिलीज डेट
सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की '3 इडियट्स', जानिए रिलीज डेट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget