एक्सप्लोरर

राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में पंडित जसराज का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे श्रेया घोषाल-कैलाश खेर

मेवाती घराने से संबंध रखने वाले 90 साल के पंडित जसराज कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से पहले अमेरिका के न्यू जर्सी में थे. लॉकडाउन के कारण तब उन्होंने अमेरिका में ही रुकने का फैसला किया था.

मुंबईः शास्त्रीय संगीत में देश के सबसे बड़े नामों में शुमार पंडित जसराज का मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया. पंडित जसराज का 17 अगस्त को निधन हो गया था. गुरुवार 20 अगस्त को परिवार के सदस्यों और करीबियों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम क्रियाकर्म पूरा किया गया.

मेवाती घराने से संबंध रखने वाले 90 साल के पंडित जसराज कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से पहले अमेरिका के न्यू जर्सी में थे. लॉकडाउन के कारण तब उन्होंने अमेरिका में ही रुकने का फैसला किया था.

सोमवार 17 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से न्यू जर्सी में ही उनका निधन हो गया था, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया गया.

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

गुरुवार की सुबह वर्सोवा स्थिति उनके आवास पर पंडित जसराज का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. उनके शव को तिरंगे में लपेटा गया था. इस दौरान फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली और गायक श्रेया घोषाल समेत कई लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे.

इसके बाद विले पार्ले के पवन हंस दाहगृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया. पंडित जसराज के बेटे शारंग देव पंडित ने पिता को मुखाग्नि दी, जिसके बाद राजकीय सम्मान के तहत 21 तोपों की सलामी दी गई.

हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के कारण तय की गई गाइडलाइन के चलते अंतिम संस्कार के लिए ज्यादा लोग उपस्थित नहीं हो सके. अंतिम संस्कार में उनकी पोती श्वेता पंडित, संगीतकार जतिन पंडित, अनूप जलोटा, कैलाश खेर समेत कुछ अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को पर्यटन मंत्री का आश्वासन- जल्द ही खोले जाएंगे बैंक्वेट हॉल

सुशांत केस को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया CBI को सुझाव, कहा-हाई-प्रोफाइल मौतों से मदद लेनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'

'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive

कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...

‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया

बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी

'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

Embed widget