एक्सप्लोरर

ये है शाहरुख खान की आने वाली फिल्म, डायरेक्टर ने ‘मन्नत’ में की मुलाकात

बॉलीवुड के 'बादशाह' अब मलयालम निर्देशक की फिल्म में काम करेंगे. शुरुआती स्तर पर दोनों के बीच फिल्म को लेकर बातचीत हो गई है. मलयालम निर्देशक केरल सिनेमा की जानी मानी शख्सियत हैं. उनकी फिल्म वायरस पर काफी प्रशंसा बटोर चुकी है.

काफी समय से सुपरस्टार शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है. किंग खान जल्द ही मलयालम निर्देशक की पहली बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे. किंग खान कई सफल मलयालम फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर आशिक अबू की फिल्म में काम करेंगे. हालांकि अभी फिल्म के टाइटल बारे में खुलासा नहीं किया गया है.

निर्देशक आशिक अबू ने शाहरुख के घर 'मन्नत' में जाकर मुलाकात की जहां दोनों के बीच शुरुआती स्तर पर फिल्म के बारे में चर्चा हुई. आशिक अबू ने ‘मन्नत’ का फोटो अपने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें उनके साथ बॉलीवुड के किंग खान भी नजर आ रहे हैं. उन्होंने शाहरुख का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ”हम आपसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं.”

View this post on Instagram
 

Thank you @iamsrk. We love you 😘

A post shared by Aashiq Abu (@aashiqabu) on

कौन हैं आशिक अबू?

आशिक अबू मलयालम निर्देशक कमल के साथ सहायक निर्देशक के तौर पांच साल तक काम करने के निर्देशन के मैदान में उतरे. उन्होंने 'डैडी कूल' से बतौर निर्देशक अपने फिल्मी सफर का आगाज किया. आशिक अबू वायरस, 22 फीमेल कोट्टयम और मायानाधी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. उनकी 2017 में रिलीज हुई फिल्म मायानाधी बहुत चर्चित रही है. उसे अब तक उनकी शानदार फिल्मों में से एक माना गया है. इसके अलावा ‘वायरस’ निपाह वायरस से फैली महामारी की सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है. केरल में 2018 में निपाह वायरस से काफी तबाही फैली थी. सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म जब रुपहले पर्दे पर आई तो उसे काफी सराहा गया.

फिल्म के निर्माता शानीम जायेद ने भी फोटो शियेर किया है. उन्होंने फोटो का कैप्शन दिया है, ” शाहरुख खान के साथ दो घंटे तक अच्छी बातचीत चली.” आशिक अबू के लिए कई शानदार फिल्मों की स्क्रिप्ट लिख चुके श्याम पुष्करण आनेवाली फिल्म की पटकथा लिखेंगे. आखिरी बार किंग खान आनंद राय की फिल्म ‘जीरो’ में अदाकारी की थी. जिसमें कैटरीना और अनुष्का शर्मा भी साथ थीं.

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब गुरूद्वारा, टेका माथा
'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब गुरूद्वारा, टेका माथा
दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर होगा महा-क्लैश, शाहरुख खान की 'किंग' की तीन 3 बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से टक्कर
दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर होगा महा-क्लैश, 'किंग' की तीन 3 बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से टक्कर
दो मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं नौहीद साइरूसी, बोलीं- IVF नहीं कराना चाहती थी
दो मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं नौहीद साइरूसी, बोलीं- आईवीएफ नहीं कराना चाहती थी
'रिलीज से पहले फिल्म दिखाओ नहीं तो करेंगे प्रोटेस्ट' , रणबीर की ‘रामायण' के मेकर्स को रामलीला महासंघ की वॉर्निंग
रणबीर की ‘रामायण' के मेकर्स को रामलीला महासंघ की वॉर्निंग, कही ये बात

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget