एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan Tweet: 'अब और मेहनत करनी पड़ेगी...' नन्ही बच्ची को नहीं पसंद आई 'पठान' तो शाहरुख खान ने दिया ये रिएक्शन

Shah Rukh Khan Tweet: पूरी दुनिया में शाहरुख खान की फिल्म पठान छाई हुई है लेकिन एक बच्ची को ये फिल्म पसंद नहीं आई. अब इस पर शाहरुख खान ने अपना रिएक्शन दिया है.

Shah Rukh Khan Tweet: शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का डंका बज रहा है. 'पठान' भारत में 400 करोड़ कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिस पर रिप्लाई करने से शाहरुख खान खुद को रोक नहीं पाए.

बच्ची को पसंद नहीं आई शाहरुख की 'पठान'

ट्विटर यूजर ने शाहरुख खान को टैग को करते एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची नजर आ रही है. वीडियो में शख्स से बच्ची से पूछता है कि कौन सी देखकर आई थी? तो बच्ची कहती है पठान. इसके बाद शख्स पूछता है क्या तुम्हें फिल्म पसंद आई? इस पर वह कहती है ना. जब शख्स पूछता है क्यों पसंद नहीं आई तो वह कोई जवाब नहीं देती है.

शाहरुख खान ने दिया ये रिएक्शन

इस मासूम सी बच्ची के वीडियो पर शाहरुख खान ने मजेदार रिएक्शन दिया है. उन्होंने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'ओह ओह. अब और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. जवान ऑडियंस को निराश नहीं कर सकता. देश के यूथ का सवाल है. उसे डीडीएलजे (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) दिखाओ. शायद उसे रोमांटिक फिल्में पसंद हो'. 

जारी है पठान की ताबड़तोड़ कमाई

शाहरुख खान की 'पठान' ने कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसने भारत में 401.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन 729 करोड़ रुपये हो चुका है. दुनियाभर से इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाया है.

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

शाहरुख खान 'पठान' की सफलता के बाद अब डायरेक्टर एटली की फिल्म जवान में नजर आएंगे. ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड जैसी भाषाओं में 2 जून, 2023 को रिलीज होगी. नयनतारा और विजय सेतुपति भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. इसके अलावा शाहरुख खान के पास डंकी फिल्म है, जिसके डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं. ये मूवी इस साल के आखिर यानी दिसंबर में रिलीज होगी. 

यह भी पढ़ें-Pathaan: 'पठान' से हटाया गया शाहरुख खान का ये जरूरी सीन, जानिए क्या थी वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget