एक्सप्लोरर

शाहरुख से पहले आमिर को ऑफर हुई थी 'डर', एक्टर को पसंद आई थी स्क्रिप्ट, फिर क्यों रिजेक्ट करनी पड़ी फिल्म?

Darr Movie: शाहरुख खान की फिल्म 'डर' में निगेटिव रोल के लिए पहली पसंद आमिर खान थे. आमिर को फिल्म की स्क्रिप्ट भी पसंद आई थी. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी थी.

Darr Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की आज दुनिया दीवानी है. शाहरुख ने अपने बॉलीवुड करियर के शुरुआती दौर में ही बड़ी पहचान बना ली थी. उनका डेब्यू साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से हुआ था. इसमें ऋषि कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में थे.

अपनी पहली ही फिल्म से शाहरुख खान ने सुर्खियां बटोर ली थी. इसके बाद 'डर' और 'बाजीगर' जैसी हिट फिल्मों से तो शाहरुख फैंस के दिलों में समा गए. गौरतलब है कि डर में सनी देओल और जूही चावला लीड रोल में थे जबकि शाहरुख ने निगेटिव रोल निभाया था, हालांकि शाहरुख वाला रोल पहले अभिनेता आमिर खान को ऑफर हुआ था. आमिर को स्क्रिप्ट भी पसद आई थी लेकिन फिर बाद में उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी थी.

'डर' में निगेटिव रोल के लिए आमिर थे पहली पसंद

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

डर में निगेटिव रोल के लिए शाहरुख नहीं बल्कि आमिर खान मेकर्स की पहली पसंद थे. आमिर को फिल्म की स्क्रिप्ट भी पसंद आई थी लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली थी. दरअसल वे चाहते थे कि दो एक्टर्स वाली इस फिल्म में उन्हें और शाहरुख को डायरेक्टर यश चोपड़ा एक साथ नरेशन दें. लेकिन यश चोपड़ा ने ऐसा नहीं किया. इसके बाद आमिर ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया.

आमिर ने खुद किया था खुलासा

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

आमिर ने खुद यह खुलसा कुछ साल पहले सुषमा दत्त को दिए एक इंटरव्यू में किया था. तब आमिर कनाडा टूर पर थे एक्टर ने बताया था कि, 'मुझे कहानी बहुत पसंद आई थी और यश चोपड़ा बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं. लेकिन मेरा एक सिद्धांत है, आप इसे एक पॉलिसी कह सकते हैं. अगर मैं किसी ऐसी फिल्म में काम कर रहा हूं जिसमें एक से ज्यादा हीरो हैं, तो मैं डायरेक्टर से जॉइंट नैरेशन के लिए कहता हूं. मैं प्रेफर करता हूं कि डायरेक्टर दोनों हीरोज को साथ में स्टोरी नैरेट करें

एक्टर ने आगे कहा था कि, 'यहां तक कि 'अंदाज अपना अपना' में भी सलमान (खान) और मुझे जॉइंट नैरेशन दिया गया था. इस अप्रोच से ये तय हो जाता है कि हम दोनों अपने-अपने किरदारों से संतुष्ट हैं और बाद में कोई इशू क्रिएट होने से भी बचाता है. मुझे इसी तरह काम करना पसंद है. लेकिन इस मामले में, ऐसा पॉसिबल नहीं था. यश जी को नहीं लगता था कि उन्हें जॉइंट नैरेशन देना चाहिए. इस आधार पर मुझे प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया था.' 

यह भी पढ़ें: सलमान खान हाउस फायरिंग केस: शूटर ने बताई एक्टर के घर गोली चलाने की वजह, गैंगस्टर बिश्नोई को मानता है अपना रोल मॉडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह
'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल
'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget