एक्सप्लोरर

'रईस' को लेकर राज ठाकरे से मिलने पहुंचे शाहरुख खान

नई दिल्ली: शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'रईस' को लेकर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की है.  शाहरुख की फिल्म 'रईस' में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान हैं जिस वजह से शाहरुख राज ठाकरे से मिलने पहुंचे. शाहरुख से मुलाकात के बाद राज ठाकरे ने कहा है कि जब तक भारत-पाकिस्तान के रिश्ते नहीं सुधरते तब तक माहिरा खान फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगी.

राज ठाकरे ने कहा कि शाहरुख खान यह बताने आए थे कि महिरा फिल्म 'रईस' को प्रमोट कर रही हैं यह अफवाह गलत है.

गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के होने की वजह से राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस सहित कुछ संगठनों ने करण जौहर की इस फिल्म का विरोध किया था. 'ऐ दिल है मुश्किल' को तब रिलीज होने दिया गया जब फिल्म के निर्माताओं ने राज ठाकरे की तीन शर्तों को मान लिया जिसमें सेना कल्याण कोष में 5 करोड़ रूपये जमा करने करने की बात शामिल थी. आपको बता दें कि तब राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐलान किया था कि अब करन जौहर की फिल्म का उनकी पार्टी विरोध नहीं करेगी. राज ठाकरे ने कहा था, ‘मुख्यमंत्री ने हमारी तीन मांगो को मान लिया है. हमने इस शर्त पर विरोध खत्म किया है कि अब प्रोड्यूसर्स पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे.’ राज ठाकरे ने मुलाकात के बाद बताया था, ‘सीएम ने मुझे बुलाया और पूछा कि इस विरोध को खत्म करने का क्या कोई रास्ता निकल सकता है क्या? मैंने सीएम के सामने ये मांग रखी कि जिन प्रोड्यूसरों ने पाकिस्तानी एक्टर्स को काम दिया है वो 5-5 करोड़ रुपये शहीद जवानों को या आर्मी वेलफ़ेयर फ़ंड को दे दें. साथ ही फिल्म से पहले शहीदों को श्रद्धांजली दी जाए. इसके साथ हमने ये भी मांग रखी कि किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को काम न दिया जाए.’ Raees-L राहुल ढोलकिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रईस' की कहानी 1980 के दशक के गुजरात पर आधारित है जो एक शराब तस्कर रईस खान के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में शाहरुख ने 'रईस' के किरदार को निभाया है. यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी. यहां देखें, फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिर्जापुर द मूवी' का 5वें दिन भी कहर, 2 बजे तक 112 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' का 5वें दिन भी कहर, 2 बजे तक 112 करोड़ के हुई पार
चार दिन में ही सुपरहिट हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’, 100 फीसदी बजट वसूल कमा डाला इतना प्रॉफिट
चार दिन में ही सुपरहिट हुई ‘मिर्जापुर द मूवी’, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’, जयंती पर रिलीज हुआ आशा भोसले का आखिरी सॉन्ग
‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’, जयंती पर रिलीज हुआ आशा भोसले का आखिरी सॉन्ग
पहले से कंफर्म था 'मिर्जापुर द मूवी' का सीक्वल? मेकर्स ने शूट किए थे दो पोस्ट क्रेडिट सीन
पहले से कंफर्म था 'मिर्जापुर द मूवी' का सीक्वल, शूट किए थे दो क्रेडिट सीन

वीडियोज

BIHAR FLOOD: बिहार में बाढ़ का तांडव! 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, गंगा ने तोड़े.....
Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
'काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो', भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
'काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो', भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
राजाओं की तरह विएना की सड़कों पर निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
राजाओं की तरह विएना की सड़कों पर निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर दिखी केएल राहुल और पार्थ जिंदल की बॉन्डिंग, किया स्पेशल पोस्ट
सोशल मीडिया पर दिखी केएल राहुल और पार्थ जिंदल की बॉन्डिंग, किया स्पेशल पोस्ट
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
तेलंगाना के मंत्री ने CPR देकर बचाई अधिकारी की जान, वीडियो वायरल
तेलंगाना के मंत्री ने CPR देकर बचाई अधिकारी की जान, वीडियो वायरल
Arhar Dal: भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग
भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग
Embed widget