एक्सप्लोरर

Jawan Event: ऑडियन्स के बीच जाकर मैनेजर पूजा ददलानी के पेरेंट्स से मिले शाहरुख खान, लिया आशीर्वाद

Jawan Event Video: शाहरुख खान की फिल्म जवान की सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी. जिसमें उन्होंने स्टारकास्ट के साथ ढेर सारी मस्ती की.

Jawan Event: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म जवान (Jawan) की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. शाहरुख खान की जवान इस साल की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. वर्ल्डवाइड फिल्म 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म की सक्सेस के बाद मुंबई में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें पूरी स्टारकास्ट पहुंची थी. इसमें शाहरुख खान ने कई सवालों के जवाब भी दिए. इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी ने शेयर किया है. इस वीडियो में शाहरुख स्पेशली पूजा के पेरेंट्स से मिलने जाते हैं.

जवान के इवेंट में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुरपति और एटली कुमार समेत कई स्टार्स पहुंचे थे. जहां शाहरुख ने छलेया गाने पर दीपिका के साथ डांस भी किया था. शाहरुख के वायरल वीडियो पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं.

पूजा के पेरेंट्स से जाकर मिले शाहरुख
शाहरुख खान क मैनेजर पूजा ने सोशल मीडिया पर एक्टर की तारीफ करते हुए वीडियो शेयर किया है. जो तुरंत वायरल हो गया है. पूजा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- इतनी भीड़ और पागलपन में जब बॉस खासकर आपके पेरेंट्स से मिलने जाते हैं. आपके लिए और ज्यादा रिस्पेक्ट शाहरुख खान, गॉड ब्लेस. इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- ऐसा बॉस भगवान सबको दे. वहीं दूसरे ने लिखा- किंग.

वीडियो में शाहरुख खान ऑडियन्स के बीच बैठे पूजा ददलानी के पेरेंट्स से मिलने जाते हैं. जिन्हें देखकर पेरेंट्स बहुत खुश हो जाते हैं. शाहरुख का ये अंदाज देख फैंस भी चिल्लाने लगते हैं.

जवान सक्सेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का इवेंट हिट था. शाहरुख ने दीपिका के साथ डांस किया साथ ही विजय सेतुपति के लिए ओम शांति ओम का डायलॉग भी बोला.  इतना ही नहीं उन्होंने नयनतारा की मां के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया. नयनतारा इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाईं क्योंकि वह अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थीं लेकिन उन्होंने शाहरुख और जवान की टीम को शुक्रिया कहने के लिए वीडियो नोट भेजा था.

ये भी पढ़ें: Bhagya Lakshmi फेम एक्टर Akash Choudhary के साथ फैंस ने की बेहूदी हरकत, फोटो क्लिक कराने के बाद फेंक मारी बोतल! वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget