एक्सप्लोरर

Video: शाहरुख खान का कश्मीर में हुआ ग्रैंड वेलकम, 'डंकी' की शूटिंग की तैयारी में जुटे अभिनेता

Shah Rukh Khan Gets Grand Welcome In Kashmir: शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में व्यस्त हैं. राजकुमार हिरानी की इस फिल्म के लिए वो कश्मीर पहुंच गए हैं.

Shah Rukh Khan Gets Grand Welcome In Kashmir: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी आने वाली फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के लिए अपनी टीम के साथ कश्मीर रवाना हो गए हैं. सुपरस्टार कई सालों के बाद यहां अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं. इससे पहले आखिरी बार किंग खान ने यहां 'जब तक है जान' की शूटिंग की थी. शाहरुख खान का वीडियो यहां से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें अपनी टीम के साथ भारी सुरक्षा के बीच वो नजर आ रहे हैं. 

डंकी की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे शाहरुख खान

ब्लैक आउटफिट में शाहरुख अपने गले में एक सफेद शॉल पहने दिखाई दे रहे हैं, जो सुपरस्टार का स्वागत करने के लिए होटल के कर्मचारियों ने उन्हें तोहफे में दिया. उनकी टीम का एक सदस्य अपने साथ में एक फूलों का एक बड़ा गुलदस्ता लिए नजर आ रहा है. वहीं दूसरे वीडियो में उन्हें दर्जनों लोगों से घिरी अपनी कार से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. 

 

कश्मीर में अभिनेता का हुआ जमकर स्वागत

शाहरुख इस समय 'डंकी' की शूटिंग कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो किंग खान कश्मीर में 'डंकी' के एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हर तरफ से लाइक और कमेंट्स की झड़ी लग गई. जहां उनके एक फैन ने लिखा, 'वी लव यू सर', वहीं दूसरे ने लिखा, 'आपका तो जलवा ही अलग है.'

बता दें, ये पहली बार है जब राजकुमार हिरानी और शाहरुख किसी फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में तापसी पन्नू भी हैं. इससे पहले एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था, 'उनकी फिल्म का नाम गधा होगा. लेकिन जिस तरह से देश का एक हिस्सा भारत में गधे का उच्चारण करता है, वो 'डंकी' है. उन्होंने कहा कि ये हमारे देश के सबसे शानदार फिल्म निर्माताओं में से एक श्री राजू हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म है. इसे बहुत ही शानदार लेखक अभिजात जोशी ने लिखा है. ये उन लोगों की कहानी है जो घर वापस आना चाहते हैं.' 

फिल्म को लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने आगे बताया था, 'डंकी' एक कॉमिक फिल्म है. हिरानी की फिल्में हमेशा कॉमेडी और देश के बारे में बहुत सारी भावनाओं का मिश्रण होती हैं.

ये भी पढ़ें:

Shilpa Shinde Career: ‘अंगूरी’ की एक्टिंग के खिलाफ था परिवार! फिल्मी दुनिया में नहीं चला जादू तो उठा लिया था ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget