एक्सप्लोरर

Ask SRK: 'शेर कभी इंटरव्यू नहीं करते...' फैन के सवाल का शाहरुख खान ने दिया ऐसा जवाब, आप भी कहेंगे- वाह

Shah Rukh Khan Ask SRK Session: शाहरुख खान अपनी हालिया फिल्म पठान की रिलीज के बाद आस्क एसआरके सेशन के जरिए फैंस के साथ रूबरु हुए. इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए.

Shah Rukh Khan Ask SRK Session: शाहरुख खान की फिल्म पठान की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. कमाई के मामले में हर दिन शाहरुख खान की 'पठान' एक नया रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म की सक्सेस के बाद शाहरुख खान ने ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन किया, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के मजेदार अंदाज में जवाब दिए.

शाहरुख खान ने क्यों नहीं दिया इंटरव्यू?

ट्विटर पर सेशन के दौरान शाहरुख खान से एक यूजर ने पूछा, 'बिना किसी डोमेस्टिक प्रमोशन, रिलीज से पहले बिना किसी के इंटरैक्शन के बावजूद भी पठान बॉक्स ऑफिस पर इतना रोर कर रही है'. इसके जवाब में शाहरुख खान ने लिखा, 'मैंने सोचा कि शेर इंटरव्यू नहीं करते तो इस बार मैं भी नहीं करूंगा. बस जंगल में आकर देख लो.'

शाहरुख ने फिल्म के कलेक्शन को लेकर कही ये बात

आस्क एसआरके सेशन के दौरान शाहरुख खान से दूसरे यूजर ने पूछा कि, 'सर पठान मूवी का कलेक्शन देखकर कैसा महसूस हो रहा है आपको? इसके जवाब में शाहरुख खान ने कहा, 'भाई नंबर्स फोन के होते हैं हम तो खुशी गिनते हैं'. इस तरह शाहरुख खान ने फैंस के सवालों का जवाब देकर उनका दिल जीत लिया.

 

रॉ एजेंट बने शाहरुख खान

शाहरुख खान की 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने लीड रोल प्ले किया है. शाहरुख खान ने रॉ एजेंट का किरदार निभाया है. वहीं, जॉन अब्राहम विलेन बने हैं. इस फिल्म में सलमान खान ने कैमियो किया. यह YRF स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है जिसमें शाहरुख खान ने अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीतने में कामयाब साबित हुए हैं.

मोटी कमाई कर रही शाहरुख की फिल्म

बताते चलें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए बताया कि 'पठान' ने शुक्रवार को 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इससे पहले फिल्म ने गुरुवार को 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस तरह ये फिल्म सिर्फ तीन दिनों में 161 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में और इजाफा देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें-Alia Bhatt On Pathaan: 'प्यार हमेशा जीतता है', आलिया भट्ट का बॉलीवुड बॉयकॉट ट्रेंड पर आया रिएक्शन, 'पठान' की सक्सेस को किया एंजॉय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
'भूल भुलैया 4' की तैयारी शुरू! फिर साथ आएंगे कार्तिक आर्यन-अनीस बज्मी? जानें कब शुरू होगी शूटिंग
'भूल भुलैया 4' की तैयारी शुरू! फिर साथ आएंगे कार्तिक आर्यन-अनीस बज्मी? जानें कब शुरू होगी शूटिंग
राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से इंप्रेस हुए सलमान खान, दो बार किया कॉल, जमकर की तारीफ
राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से इंप्रेस हुए सलमान खान, दो बार किया कॉल, जमकर की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget