एक्सप्लोरर

जब पहली बार काजोल से मिले थे शाहरुख खान, कभी साथ काम ना करने की खा ली थी कसम, जानें वजह

Shah Rukh Khan-Kajol Story: शाहरुख खान और काजोल पहली बार 'बाजीगर' के सेट पर मिले थे. जब किंग खान काजोल से मिले थे तो कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ दोबारा कभी काम ना करने का फैसला कर लिया था.

Shah Rukh Khan-Kajol Story: 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' हो या 'कभी खुशी कभी गम', 'दिलवाले' हो या 'कुछ कुछ होता है', शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हर फिल्म में हिट रही. उन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और 90 के दशक के टॉप स्क्रीन कपल्स रहें. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब किंग खान पहली बार काजोल से मिले थे तभी उन्होंने एक्ट्रेस के साथ दोबारा कभी काम ना करने का फैसला कर लिया था?

दरअसल काजोल और शाहरुख खान की पहली मुलाकात 1993 की फिल्म 'बाजीगर' के सेट पर हुई थी. इस फिल्म को अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने डायरेक्ट किया. फिल्म की शूटिंग के पहले दिन काजोल और शाहरुख खान पहली बार मिले. शाहरुख ने इस दौरान का एक किस्सा सुनाया जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वे काजोल से परेशान हो गए थे.

एक तारीख को जरूर काम करते हैं किंग खान
कपिल शर्मा के शो में शाहरुख खान ने बताया कि 'बाजीगर' की शूटिंग जनवरी की कड़कड़ाती ठंड में शुरू हुई थी. 1 जनवरी को शूटिंग का पहला दिन था और किंग खान का एक रूल है कि वे एक तारीख को काम जरूर करते हैं. उन्होंने शो में कहा था- 'मैं पहली बार काजोल से बाजीगर के सेट पर मिला था और ये कहानी बहुत कम लोगों को मालूम हैं. 31 दिसंबर हुई थी, 1 तारीख को हम सब परेशान थे क्योंकि सुबह-सुबह शूटिंग करनी थी. मेरा एक रूल है कि में एक तारीख को काम जरूर करता हूं चाहे काम करने का लायक हो या ना हो.'

कैमरा मैन हो गए थे अरेस्ट
शाहरुख खान आगे कहते हैं- 'हम सब बहुत परेशान थे. हमारे कैमरा मैन ने ज्यादा शराब पी ली थी तो वो रात में अरेस्ट हो गए थे. वो सेट पर पहुंचे नहीं थे और अब्बास भाई, मस्तान भाई भी चुपचाप से बैठे थे. वो तो वैसे भी खामोश रहते हैं. सब लोग शांति में थे, कोई किसी से बात नहीं कर रहा था और काजोल आईं और इतनी बातें की इन्होंने.'

'मैं इसके साथ कभी काम नहीं करूंगा'
किंग खान कहते हैं- 'मुझे याद हमारे मेकअप आर्टिस्ट थे रवि दादा, उन्हें जाकर काजोल ने कहा तुम्हारा हीरो बड़ा चुप-चुप रहता है, बात नहीं करता क्या. मैं सच कह रहा हूं, मैं कसम खा रहा हूं रोजी-रोटी की, मैंने कहा मैं इसके साथ कभी काम नहीं करूंगा.'

ये भी पढ़ें: लिपलॉक से बचने वाली एक्ट्रेस ने गलती से कर लिया था किस, होने लगी थी उल्टी, जानें किस्सा

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' दिल्ली के लोगों को कैसी लगी? ऑडियंस ने दिए 5 में से 5 स्टार
'मेरा व्हाट्सऐप नंबर लीक हो गया था...', 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली थीं धमकियां
'मेरा व्हाट्सऐप नंबर लीक हो गया था...', 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली थीं धमकियां
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने पहले दी दिन वसूला 70% बजट, जानें- हिट होने से कितनी दूर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का गदर, पहले दी दिन वसूला 70% बजट
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget