एक्सप्लोरर

जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा शाहरुख खान संग काम कर चुका ये एक्टर, दोस्त ने मांगी पैसों की मदद

Varun Kulkarni On Dialysis: 'डंकी' फिल्म में काम कर चुके एक्टर वरुण कुलकर्णी इन दिनों अस्पताल में एडमिट हैं. उनके पास इलाज तक के लिए पैसे नहीं हैं. ऐसे में उनके दोस्त ने उनकी मदद के लिए अपील की है.

Varun Kulkarni On Dialysis: शाहरुख खान की आखिरी रिलीज फिल्म 'डंकी' (2023) में काम कर चुके एक्टर वरुण कुलकर्णी काफी गंभीर हालत में हैं. वे अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. एक्टर किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं और डायलिसिस पर हैं. ऐसे में उनके दोस्त रोशन शेट्टी ने उनके इलाज के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है.

रोशन शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वरुण की हॉस्पिटल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें वरुण बेड पर लेटे बेहद बुरे हाल में दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ कैप्शन में रोशन ने लिखा- 'मेरे प्यारे दोस्त और थिएटर को-एक्टर वरुण कुलकर्णी, फिलहाल किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. पैसे जुटाने की हमारी पिछले कोशिशों के बावजूद, उनके इलाज का खर्च बढ़ता ही जा रहा है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Roshan Shetty (@roshaan_shetty)

इमरजेंसी डायलिसिस सेशन से गुजर रहे वरुण
रोशन ने पोस्ट में आगे लिखा- 'उन्हें रेगुलर मेडिकल केयर और इमरजेंसा हॉस्पिटल विजिट के साथ-साथ सप्ताह में 2-3 बार डायलिसिस की जरूरत होती है. अभी दो दिन पहले, वरुण को इमरजेंसी डायलिसिस सेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया था. वरुण न सिर्फ एक शानदार कलाकार हैं बल्कि एक दयालु और निस्वार्थ इंसान भी हैं. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया था और तब से वह सभी बाधाओं के बावजूद थिएटर के लिए अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए एक सेल्फ-मेड पर्सन बन गए हैं.'

दोस्त ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार
पोस्ट में आगे लिखा है- 'एक कलाकार की जिंदगी अक्सर फाइनेंशियल चैलेंजेस के साथ आता है, और इस मुश्किल पल में, उन्हे पहले से कहीं ज्यादा हमारे सपोर्ट की जरूरत होती है. हम, उनके दोस्त और शुभचिंतक, इस अहम समय में वरुण की मदद के लिए एक साथ आ रहे हैं. अगर  आप वरुण या रिया को पर्सनली जानते हैं, तो आप अपना योगदान सीधे उन्हें भेज सकते हैं. जो लोग दान नहीं करते हैं, उनके लिए दान देना आसान बनाने के लिए एक केटो लिंक बनाया गया है. आपका सपोर्ट-चाहे राशि कुछ भी हो-एक बड़ा अंतर ला सकता है.' 

ये भी पढ़ें: 'हिंदू हो या मुस्लिम?' इस एक्ट्रेस को मुंबई में नहीं मिल रहा घर, पूछे जा रहे ऐसे-ऐसे सवाल

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
भारत में टीम इंडिया का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
भारत में टीम इंडिया का सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट
सना खान ने पति अनस सैयद के 'ब्रेनवॉश' करने पर छोड़ा शोबिज? बोलीं- 'ये फैसला मेरे लिए बहुत मुश्किल था'
सना खान ने पति के 'ब्रेनवॉश' करने पर छोड़ा शोबिज? कहा- 'फैसला बहुत मुश्किल था'

वीडियोज

Manikarnika Ghat: लाइव शो में खुली मणिकर्णिका घाट की पोल..सन्न रह गया ​पक्ष! | Demolition
Manikarnika Ghat: VHP प्रवक्ता का वो बयान जिसे सुन ठहाके लगाने लगा विपक्ष! | Demolition | BJP | SP
Manikarnika Ghat: मणिकर्णिका घाट मामले में SP प्रवक्ता ने सरकार को घेरा | Demolition | BJP | SP
Manikarnika Ghat : 'देश के नेता बिकाऊ हैं..', FIR होने पर भड़के Pappu Yadav | Demolition | BJP | SP
Romana Isar Khan: मणिकर्णिका, मूर्ति और 'महाभारत' | Manikarnika Ghat Demolition | CM Yogi | Akhilesh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'दिव्य-भव्य के दावे से पहले सभ्य बने BJP', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले पर अखिलेश यादव का तंज
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
भारत में टीम इंडिया का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
भारत में टीम इंडिया का सफल रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया है 338 का टारगेट
सना खान ने पति अनस सैयद के 'ब्रेनवॉश' करने पर छोड़ा शोबिज? बोलीं- 'ये फैसला मेरे लिए बहुत मुश्किल था'
सना खान ने पति के 'ब्रेनवॉश' करने पर छोड़ा शोबिज? कहा- 'फैसला बहुत मुश्किल था'
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इकलौता मुगल बादशाह जो भारत छोड़कर भाग गया था, जानें किससे मिली थी हार?
इकलौता मुगल बादशाह जो भारत छोड़कर भाग गया था, जानें किससे मिली थी हार?
26 जनवरी की तैयारी के बीच इंडिया गेट पर क्रैश हुई जवान की बुलेट बाइक, वीडियो वायरल
26 जनवरी की तैयारी के बीच इंडिया गेट पर क्रैश हुई जवान की बुलेट बाइक, वीडियो वायरल
बिना मेहनत ऐसे साफ होगी पानी की टंकी में जमीं काई, रामबाण है ये हैक
बिना मेहनत ऐसे साफ होगी पानी की टंकी में जमीं काई, रामबाण है ये हैक
Embed widget